टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका ने चली बड़ी चाल, भारतीय दिग्गज कोच को दल में किया शामिल
T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका का बड़ा फैसला किया है. बोर्ड ने आगामी इवेंट से पहले बड़ी चाल चली है. भारत के लिए टी-20 विश्व कप 2024 में अहम किरदार निभाने वाले बैटिंग कोच कोच को श्रीलंका ने अपने दल का हिस्सा बनाया है. अब श्रीलंका टीम भारतीय कोच के सहारे आगामी इवेंट में उतरेगी.
T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. ऐसे में श्रीलंका भी वर्ल्ड कप की तैयारियों में काफी पहले से ही जुट गया है. अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मेगा इवेंट से पहले बड़ा फैसला किया और भारतीय कोच को अपने दल में शामिल किया है. वर्ल्ड कप से पहले ये बड़ा फैसला माना जा रहा है. ये कोच भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जिताने में अहम किरदार प्ले कर चुका है.
विज्ञापन
श्रीलंका का बड़ा फैसला
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और विक्रम राठौड़ को बैटिंग कोच नियुक्त किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक राठौड़ 15 जनवरी को श्रीलंका टीम के साथ जुड़ेंगे. टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी से करेगी, जहां उसका सामना आयरलैंड से होगा. इसके बाद श्रीलंका 12 फरवरी को ओमान के खिलाफ दूसरा मैच खेलेगी, जबकि 16 फरवरी को श्रीलंका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं, लीग स्टेज में श्रीलंका अपना आखिरी मुकाबला 19 फरवरी को जिम्बाब्वे को खिलाफ खेलेगी. इसके अलावा श्रीलंका वर्ल्ड कप से पहले घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी. श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड के लिए प्रारंभिक टीम का ऐलान किया है, जिसमें दासुन शनाका को कप्तानी दी गई है.