हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NZ vs SL: गॉल में सिर्फ 88 रनों पर ढेर हो गई न्यूजीलैंड, श्रीलंका ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Sri Lanka vs New Zealand: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड 88 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम को इस स्कोर पर आउट करने के बाद श्रीलंका ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
Sri Lanka cricket team

Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा दूसरा मैच पूरी तरह मेजबान टीम के गिरफ्त में नजर आ रहा है। श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के दम पर शनिवार को कीवी टीम को सिर्फ 88 रनों पर समेट दिया। न्यूजीलैंड को इस हालत में पहुंचाने में श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रभात जयसूर्या का अहम योगदान रहा, जिन्होंने सिर्फ 42 रन देकर छह विकेट हासिल कर लिए। न्यूजीलैंड की ओर से नौवें नंबर पर खेलने आए मिचेल सेंटनर ही श्रीलंकाई गेंदबाजों का थोड़ा बहुत डटकर सामना कर सके। उन्होंने 51 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए।

प्रभात जयसूर्या का ‘छक्का’

गॉल के मैदान पर जयसूर्या की फिरकी का कमाल जमकर देखने को मिला। उन्होंने कीवी टीम को एक के बाद एक झटके दिए। जयसूर्या ने करियर में 9वीं बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। जयसूर्या ने तीसरे दिन कीवी कप्तान केन विलियमसन को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उनके अलावा अपना पहला मैच खेल रहे निशान पेरिस ने तीन जबकि असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट हासिल किया।

श्रीलंका को मिली विशाल बढ़त

न्यूजीलैंड के 88 रनों पर ऑलआउट होने से श्रीलंका को पहली पारी में 514 रनों की लीड हासिल हुई है। यह दूसरी मर्तबा है जब टीम को पहली पारी में 500 से ज्यादा रनों की लीड मिली है। इससे पहले टीम ने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 587 रनों की विशाल बढ़त हासिल की थी। टेस्ट की पहली पारी में सबसे ज्यादा रनों की लीड लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 702 रनों की बढ़त हासिल की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: कानपुर में आज भी बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा, जानें कैसा है मौसम

पहली पारी में श्रीलंका ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने कामिंदु मेंडिस की 186 रनों की नाबाद पारी के दम पर पहली पारी में 602 रन बनाए। सिर्फ कामिंदु ही नहीं बल्कि दिनेश चांदीमल और कुशाल मेंडिस ने भी शतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड की हवा निकाल दी। कीवी टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 141 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा कप्तान टिम साउदी को एक विकेट मिला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Video: ‘हेड कोच गैरी कर्स्टन से जल्द ही छीन जाएगा उनका पद’, पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola