Video: 'हेड कोच गैरी कर्स्टन से जल्द ही छीन जाएगा उनका पद', पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने किया बड़ा दावा

Gary Kirsten: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना करना पड़ा था। ऐसे में अब बासित अली ने दावा किया है कि हेड कोच गैरी कर्स्टन को भी उनके पद से हटाया जा सकता है।

ind vs - 2024-09-27T175143.352

Gary Kirsten: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है। हाल में ही ‘कनेक्शन कैंप’ नाम से पीसीबी बोर्ड ने एक मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के अलावा व्हाइट बॉल के हेड कोच गैरी कर्स्टन, टेस्ट टीम के हेड कोच जेसन गिलेस्पी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के करीब 9 खिलाड़ी थे। इस मीटिंग के बाद दावा किया जा रहा था कि बाबर से अभी कप्तानी नहीं ली जाएगी।

बाबर आजम की कप्तानी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की मांग हो रही है। पाकिस्तान को 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है। वहीं, अब बासित अली ने दावा किया है कि टीम के व्हाइट बॉल के हेड कोच गैरी कर्स्टन को भी हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि चैंपियन ट्रॉफी के बाद उन्हें उनके पद से हटाया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ