IND vs ENG: फिट होने के बाद भी क्यों नहीं खेल रहे मोहम्मद शमी? भारतीय कोच ने अब बताई बड़ी वजह

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 100 फीसदी फिट हैं। लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए 2 मैचों में क्यों नहीं खेले। इसका जवाब भारतीय कोच ने दिया है।

Team India (44)

Mohammed Shami: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है, जिसके लिए भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को भी चुना गया है। हालांकि तेज गेंदबाज को अब तक खेले गए 2 मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकी है। उन्हें दोनों ही मैच में बेंच पर बैठना पड़ा। शमी भारतीय टीम में क्यों नहीं खेल रहे हैं। इसका जवाब भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया है।

विज्ञापन

मोहम्मद शमी पर कोच ने दिया बड़ा बयान

शमी को लगातार 2 मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, तब शायद ऐसा लगा रहा था कि वह अभी 100 फीसदी फिट नहीं हैं। हालांकि भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक के मुताबिक शमी पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने 27 जनवरी को शमी पर बड़ा अपडेट दिया और बताया कि आखिरी वह क्यों नहीं खेल रहे हैं। कोटक ने कहा कि 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी जैसे अहम टूर्नामेंट में शमी के वर्कलोड को मैनेज करना हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर निर्भर है। आने वाले मैचों के लिए शमी पर निश्चित रूप से योजना है। लेकिन गौतम गंभीर और सूर्या इसपर फैसला लेंगे। शमी 100 फीसदी फिट हैं। उनकी फिटनेस समस्या नहीं है।

विज्ञापन

सितांशु कोटक के बयान से साफ हो गया कि शमी को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है। बता दें कि टी-20 सीरीज के बाद शमी, इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं।

विज्ञापन

आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेले शमी

शमी ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला वनडे विश्व कप 2023 में खेला था। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। लेकिन फाइनल मैच के बाद वह अब तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हैं। क्योंकि तेज गेंदबाज को सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद वह लगातार रिहैब पर चल रहे थे। हालांकि अब शमी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी-20 मैच 28 जनवरी को राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा। मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ