नहीं रहे क्रिकेट के महानायक गारफील्ड सोबर्स, 89 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार सर गारफील्ड सोबर्स का 17 जुलाई को निधन हो गया है. उनका शुमार वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता था. उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत की कई हंस्तियों ने शोक प्रकट किया है.

Photo Source: X

Photo Source: X

Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. गारफील्ड सोबर्स का शुमार दिग्गज खिलाड़ियों में किया जाता था. उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

सोबर्स क्रिकेट जगत में एक मिसाल

गारफील्ड सोबर्स अपने जमाने के शानदार बल्लेबाजी, बेहतरीन गेंदबाजी और जबरदस्त फील्डर थे. तीनों ही विभाग में उन्हें दिग्गज माना जाता था.28 जुलाई को वह 90 साल के होने वाले थे. लेकिन उन्होंने 17 जुलाई को ही उन्होंने दम तोड़ दिया. सोबर्स ने ऐसे समय पर वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, जब उनकी टीम विश्व में बेस्ट मानी जाती थी.

विज्ञापन

साल 2023 में जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज गई थी, तब सोबर्स विराट कोहली से मिले थे. वह बेहद खुश हुए थे. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

बीसीसीआई ने भी जताया दुख

सोबर्स की मौत के बाद बीसीसीआई ने भी दुख जताया है. बोर्ड ने लिखा “बीसीसीआई सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है, जो क्रिकेट के सच्चे प्रतीक और सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडरों में से एक थे. उनकी असाधारण उपलब्धियों, कैरेबियन क्रिकेट पर उनके अमिट प्रभाव और वैश्विक क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान ने एक ऐसी अमिट विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, मित्रों और वैश्विक क्रिकेट जगत के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.”

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

गैरी सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए साल 1954 में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने साल 1974 में देश के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. सोबर्स ने करीब 20 साल तक देश के लिए खेला.

उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच में 57.78 की औसत के साथ 8032 रन बनाए थे. उन्होंने 26 शतक के अलावा 30 अर्धशतक अपने नाम किए. वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने 235 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के लिए 1 वनडे मैच में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने केवल गेंदबाजी की और 1 विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ