Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. खबरें हैं कि रोहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. 39 वर्षीय रोहित पहले ही टेस्ट और टी20I को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि, संन्यास को लेकर अभी तक रोहित या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
हालांकि, फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर हिटमैन इस मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तो उन्हें BCCI की ओर से कितनी पेंशन मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद रोहित को कितनी पेंशन मिलेगी और क्या है बीसीसीआई का पेंशन स्लैब.
---विज्ञापन---
क्या है BCCI का पेंशन स्लैब?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, जो अपने पूर्व खिलाड़ियों को तय नियमों के तहत हर महीने पेंशन देता है. बीसीसीआई सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों और महिला खिलाड़ियों को भी पेंशन देता है. खिलाड़ियों को कितना पेंशन मिलेगा, वह उनके स्तर और करियर के आधार पर तय होते हैं. इसके लिए अलग-अगल कैटेगरी रखी गई है.
रोहित शर्मा को मिलेगी कितनी पेंशन?
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं. बीसीसीआई के मौजूदा पेंशन नीति के अनुसार, जिन पुरुष क्रिकेटरों ने भारत के लिए 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 70,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है. रोहित भी इस श्रेणी में आते हैं और इसलिए अगर वह संन्यास लेते हैं तो उन्हें हर महीने 70,000 रुपये पेंशन मिलेगी. यानी रोहित को 8.40 लाख रुपये सालाना पेंशन मिलेगी. हालांकि, बीसीसीआई समय-समय पर पेंशन की राशि में बदलाव करता रहता है, इसलिए भविष्य में इसमें बदलाव भी हो सकते हैं.
---विज्ञापन---
🚨 ROHIT SHARMA UPDATE:
"The selectors have informed Rohit that he does not figure in their scheme of things after the England tour & they are moving on from him after this series. He wanted to continue, especially after working on his fitness. The selectors have left the ball… pic.twitter.com/4IpKO1cZf0