KKR vs SRH: सिल्वर डक का शिकार हुए श्रेयस अय्यर, जानें क्रिकेट में कितने प्रकार के डक होते हैं

Shreyas Iyer: IPL 2024 के तीसरे मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सिल्वर डक का शिकार हुए।

Silver duck for Shreyas Iyer in first match KKR vs SRH

सिल्वर डक पर आउट हुए श्रेयस अय्यर।

IPL 2024, KKR vs SRH, Shreyas Iyer: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) 2024 के तीसरे मुकाबले में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सिल्वर डक का शिकार हुए। कोलकाता के इर्डन गार्डन मैदान पर सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ KKR टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। IPL 2024 के अपने पहले ही मैच में KKR की शुरुआत खराब रही और टॉप ऑर्डर सस्से में पवेलियन लौट गया। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके और सिल्वर डक का शिकार हुए।

विज्ञापन

सिल्वर डक पर आउट हुए श्रेयस

वेंकटेश अय्यर का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके। टी नटराजन की गेंद पर कप्तान पैट कमिंस ने श्रेयस अय्यर का कैच लपका। अय्यर की चोट के बाद वापसी हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें पीठ में कुछ दिक्कत हुई थी, इस कारण वह सीरीज से बाहर हो गए थे। रणजी ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भी अय्यर तकलीफ में नजर आए थे।

विज्ञापन

क्रिकेट में कितने प्रकार के डक

क्रिकेट में कई प्रकार के डक होते हैं। अगर कोई खिलाड़ी बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता है तो इसके डायमंड डक कहते हैं। इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी पहली गेंद पर बिना कोई रन बनाए अपना विकेट गंवा देता है तो इसके गोल्डन डक कहते हैं। इसके बाद सिल्वर डक आता है। इसमें बल्लेबाज दूसरी गेंद पर बना कोई रन बनाए आउट हो जाता है। साथ ही जब कोई प्लेयर बिना कोई रन बनाए तीसरी गेंद पर पवेलियन लौटता है तो इसे ब्रॉन्ज डक कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ