शुभमन गिल ने अपनी चोट को लेकर खोल दिए राज, कहा- 'मेरी गर्दन में डिस्क…'

Shubman Gill’s Injury: शुभमन गिल के लिए कोलकता टेस्ट दर्दनाक रहा था, इस दौरान वो ईडन गार्डेन्स में चोट के शिकार हो गए थे. वो कटक में हुए टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया में लौटे. उन्हें क्या हुआ था और अब उनकी हालत कैसी है, इसके बारे में खुद गिल ने बताया.

Shubman Gill

गिल ने अपनी चोट पर क्या कहा?

Shubman Gill on his injury: टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली पारी में लगी चोट के बारे में खुलकर बताया. गिल जब बैटिंग करने आए और एक गेंद पर शॉट लगाने के लिए स्वीप किया, और नॉर्मल स्टांस में लौटते वक्त अपनी गर्दन में डिसकंफर्ट महसूस किया. बाद में उन्हें चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. गिल ने फिर उस टेस्ट में आगे कोई और हिस्सा नहीं लिया और उन्हें गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट एवं वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा. वो प्रोटियाज के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में लौटे.

विज्ञापन

अब कैसे हैं गिल?

उन्होंने अपनी वापसी को लेकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं. मेरा शरीर पूरी तरह से अच्छा महसूस कर रहा है. मैंने थोड़ा वक्त सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में बिताया और फिजिकली मैं पूरी तरह से ठीक हूं, और मेंटली भी तैयार महसूस कर रहा हूं. मेरी गर्दन में थोड़ा डिस्क बलज था जो नसों को दबा रहा था. जब मैं वहां गया, तो सुबह खेल शुरू होने से पहले थोड़ी मसल्स में ऐंठन हुई थी. और जब मैंने मैच खेला, तो मुझे लगता है कि मेरी गर्दन पर खिंचाव आया और एक बलज हुआ जिसने नसों को दबाया. मुझे कुछ दिन इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा, लेकिन उसके बाद मैं अच्छी तरह ठीक हो गया.’

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज में करारी हार

जब वो चोटिल थे, गिल को बेंच से ही ये देखना पड़ा कि भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से हार गई, ये घरेलू मैदान पर उनकी लगातार दूसरी क्लीन स्वीप थी, पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 हार के बाद. गिल ने कहा कि टेस्ट मैच उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, और उन्होंने कहा कि वो वर्ल्ड कप से पहले टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी

गिल ने कहा, ‘जाहिर तौर पर, मेरी टीम को टेस्ट मैच खेलते देखना वैसा नहीं रहा जैसा हम उम्मीद कर रहे थे. लेकिन मुझे लगता है कि हमने वनडे मैच काफी अच्छी तरह खेलें, और उम्मीद है कि हम यहां टी20 में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. अब वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले हमारे पास आखिरी कुछ टी20 मैच हैं, इसलिए उम्मीद है कि हम अपना मोमेंटम और रिदम खोज पाएंगे, और उस तरह का खेल दिखा पाएंगे, जैसा हम वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं.’

ग्राउंड कंडीशन पर नजर

उन्होंने आगे कहा, ‘मोमेंटम एक ऐसी चीज है जिसे निश्चित रूप से कोई भी टीम वर्ल्ड कप में जाते समय हासिल करना चाहती है. इसके अलावा, अलग-अलग सरफेस पर सही तरह के कॉम्बिनेशन खोजना जो हमें वर्ल्ड कप में सामना करना पड़ सकता है. ऐसी संभावना है कि हमें कुछ ग्राउंड या स्टेडियम में खेलना पड़ेगा जहां ज्यादा ओस होगी, या कुछ स्टेडियम में जहां अधिक ओस नहीं होगी. तो उन हालात के लिए सही तरह के कॉम्बिनेशन खोजना हमारे लिए अहम होगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ