Sher-E-Punjab T20 League: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल इस समय शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं. यह टूर्नामेंट में अब अपने अंतिम पड़ाव पहुंच चुका है और लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बाकी है. इसके बाद दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए अब तक तीन टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए दो टीमों की किस्मत आखिरी मैच पर टिकी है. इसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली फाजिल्का फाल्कन्स की टीम भी शामिल है. फाल्कन्स की टीम पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं पूरा समीकरण.
शुभमन गिल की टीम पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स की टीम के आधिकारिक कप्तान शुभमन गिल हैं, लेकिन ज्यादातर मैचों में सनवीर सिंह ने कप्तानी की हैं. हालांकि, गिल ने कुछ मुकाबले खेले हैं और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई. लेकिन अब टीम पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
लीग स्टेज में फाल्कन्स की टीम ने 8 में से 4 ही मुकाबले जीते हैं और नेट रन रेट भी उतना अच्छा नहीं है. 4 मैचों में हार की वजह से टीम टॉप-4 में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी. हालांकि, टीम अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन उसका फैसला आखिरी मुकाबले के नतीजे पर निर्भर करेगा.
तीन टीमें कर चुकी हैं सेमीफाइनल में क्वालीफाई
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए तीन टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसमें मोहाली किंग्स, जालंधर वॉरियर्स और अमृतसर सूरमाज की टीम शामिल हैं. वहीं, बठिंडा रॉयल्स की टीम एलिमिनेट हो चुकी है. अब सेमीफाइनल के आखिरी स्थान के लिए फाजिल्का फाल्कन्स और लुधियाना लॉयंस की टीम रेस में है. दोनों टीमों की किस्मत आखिरी लीग स्टेज मुकाबले पर टिकी है. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला अमृतसर सूरमाज और लुधियाना लॉयंस के बीच होगा, जिसका रिजल्ट तय करेगा कि गिल की टीम सेमीफानल खेलेगी या नहीं.
ये भी पढ़ें- PAK vs SL Women’s Asia Cup Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला?
सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है गिल की टीम?
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला अमृतसर सूरमाज और लुधियाना लॉयंस के बीच आज यानी शुक्रवार, 11 सितंबर को खेला जाएगा. अगर अमृतसर की टीम इस मैच में एक भी रन से जीत दर्ज करती है तो वह सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी और फाजिल्का फाल्कन्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. लेकिन लुधियाना की टीम मैच हार जाती है तो शुभमन गिल की टीम के लिए टॉप-4 का रास्ता खुल जाएगा.
बता दें कि, लुधियाना की टीम ने लीग स्टेज में अब तक खेले 7 मुकाबलों में से 3 जीते हैं और 4 हारे हैं. टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है और उसका नेट रनरेट +0.674 है, जो फाल्कन्स (+0.045) के मुकाबले काफी अच्छा है. लेकिन फाल्कन्स के पास कुल 8 अंक हैं. ऐसे में गिल की टीम दुआ करेगी कि लुधियाना की टीम आखिरी मैच हार जाए.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू-ईशान IN, दुबे OUT… पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
भारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
27 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
31 mins agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
38 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
39 mins agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines