Asia Cup 2025 में भारत-पाक मैच का करने वाले हैं बहिष्कार, तो रविवार को मिलेगा 3 और मैच देखने का मौका 

Asia Cup 2025: पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण फैंस नहीं चाहते हैं, कि पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया किसी भी स्टेज को भी मुकाबला खेले। ऐसे में फैंस आज के मुकाबले का बॉयकॉट कर रहे हैं। ऐसे में सभी फैंस के लिए बड़ी खबर है।

IND vs PAK

IND vs PAK

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एसीसी एशिया कप 2025 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां पर फैंस इस मुकाबले का बहिष्कार कर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के कारण फैंस नहीं चाहते हैं, कि पाकिस्तान के साथ टीम इंडिया किसी भी स्टेज को भी मुकाबला खेले। ऐसे में फैंस आज के मुकाबले का बॉयकॉट कर रहे हैं। ऐसे सभी फैंस के लिए बड़ी खबर है। जो फैंस भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं देखना चाहते। उनके पास 3 और मैच देखने का मौका है। 

विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – तीसरा टी20 मैच 

मौजूदा समय में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। जहां पर आज तीसरा मुकाबला खेला जाना है। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 304 रन बना दिया था। पहले मैच में अफ्रीका जीती, तो वहीं दूसरे मैच में इंग्लिश के नाम जीत हुई। ऐसे में अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला निर्णायक भी होने वाला है।

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – पहला वनडे 

वनडे विश्व कप 2025 के ठीक पहले भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज खेला जाने वाला है। आगे वनडे विश्व कप को देखते हुए ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए तैयारी के लिहाज से बहुत ज्यादा अहम होने वाला है। दोनों ही टीमें विश्व कप से पहले लय हासिल करने का पूरा प्रयास करती हुईं नजर आएंगी।  

विज्ञापन

दिलीप ट्रॉफी फाइनल 2025- चौथा दिन 

अब दिलीप ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। साउथ जोन की टीम ने पहली पारी में सिर्फ 149 रन ही बनाए। वहीं सेंट्रल जोन की टीम ने पहली पारी में 511 रन बनाए। अब दूसरी पारी में तीसरे दिन का अंत होने तक साउथ जोन की टीम ने 2 विकेट गंवाकर 129 रन बना लिए हैं। अब चौथे दिन साउथ जोन की टीम 233 रनों की लीड को उतरना चाहेगी। जिसके वो पारी की हार से बच सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ