Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया। 14 साल के इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों में शतक पूरा किया और राजस्थान की जीत में अहम भूमिका निभाई। वैभव की शतकीय पारी के दम पर राजस्थान ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ राजस्थान, आईपीएल में 200 से अधिक रनों के लक्ष्य का सबसे कम ओवर में पीछा करने वाली पहली टीम भी बन गई। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ की।
हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल?
हार के बाद शुभमन गिल ने कहा कि राजस्थान ने पावरप्ले में हमसे गेम छीन लिया और इसका श्रेय उन्हें जाता है। कुछ चीजें ऐसी थीं जो हम बेहतर कर सकते थे, लेकिन बाहर बैठकर ऐसी बातें कहना बहुत आसान है। कुछ मौके हमें जल्दी मिले, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए।
वैभव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगला मैच अहमदाबाद में है, हमने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उम्मीद है कि हम इसे जारी रख पाएंगे। आज वैभव सूर्यवंशी का दिन था। उनकी बल्लेबाजी बहुत शानदार थी और उन्होंने अपने दिन का पूरा फायदा उठाया।
ऐसा था मैच का हाल
जयपुर में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 84 रनों की पारी खेली। जोस बटलर ने भी तेजतर्रार 26 गेंदों में 50 रन जोड़े। हालांकि, इनके अलावा बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके।
210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत धमाकेदार रही। युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और फिर 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके भी जड़े। उनके साथ यशस्वी जायसवाल ने भी कमाल किया, जिन्होंने 40 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। इस शानदार साझेदारी की बदौलत राजस्थान ने केवल 15.5 ओवर में 212 रन बनाकर गुजरात को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines