IND vs SLCXI: अभ्यास मैच में नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें

श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए. वह अर्धशतक से चूक गए. उन्होंने भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेली. टेस्ट सीरीज से पहले गिल भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए.

Image Credit: X

Image Credit: X

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. 15 अगस्त से सीरीज का आगाज होने जा रहा है. लेकिन इससे पहले भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है. 7 अगस्त से खेले जा रहे 3 दिवसीय टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल आखिरी दिन बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने अपने बल्ले से खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली.

विज्ञापन

गिल का नहीं चला बल्ला

चोट की वजह से शुभमन गिल पहले और दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे थे. इसलिए भारत की कप्तानी केएल राहुल ने संभाली. लेकिन चोट से उबरने के बाद शुभमन गिल तीसरे दिन भारत की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई. पहले विकेट के लिए दोनों ने 105 रनों की साझेदारी की. यशस्वी जायसवाल अर्धशतक लगाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, लेकिन गिल 54 गेंदों में 44 रन ही बना पाए. वह अर्धशतक से चूक गए. हालांकि गिल अच्छे टच में नजर आए और उन्होंने 7 चौके भी जड़े. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले गिल ने भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेली. अगर वह अर्धशतक बनाते तो उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

श्रीलंका 11 ने पहली पारी में 90 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में भारत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की और 357/6 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने नाबाद 164 गेंदों में 142 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 117 गेंदों में 63 रन बनाए. तीसरे दिन श्रीलंका ने 45 ओवर बल्लेबाजी की और 200/6 रन बनाकर पारी घोषित की. अब टीम इंडिया ने 29.2 ओवर में 152/2 रन बना दिए हैं. पंत 53 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंदों में 61 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ