हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या शुभमन गिल इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट? तस्वीरों ने मचाई हलचल

Shubman Gill Dating Rumors: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। सारा तेंदुलकर नहीं बल्कि अब इस एक्ट्रेस के साथ डेट की अटकलें लगाई जा रही है।

विज्ञापन
shubman gill

Shubman Gill Dating Rumors: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। आज तक गिल के रिलेशनशिप का किसी को पता नहीं चल पाया है लेकिन उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। वनडे विश्व कप 2023 के दौरान से गिल का नाम सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट वायरल होती थी। वहीं अब एक और एक्ट्रेस के साथ गिल का नाम जोड़ा जा रहा है। इस एक्ट्रेस ने हाल ही में गिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थी, इसके अलावा दोनों को एकसाथ भी देखा गया था।

अवनीत कौर के साथ फोटो वायरल

8 सितंबर को शुभमन गिल का जन्मदिन था। उनके इस खास दिन के मौके पर अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों को एक साथ देखा गया था। इस तस्वीर के कैप्शन अवनीत ने लिखा था कि “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभमन। लोगों को आप ऐसे ही प्रेरित करते रहे और मुझे आप पर गर्व है।” अब अटकलें लगाई जा रही है कि क्या शुभमन गिल और अवनीत कौर रिलेशनशिप में है? इससे पहले साल 2023 में दोनों को लंदन में एकसाथ घूमते हुए दिखाई दिए थे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

ये भी पढ़ें:- Ind vs Ban: पूर्व पाक खिलाड़ी ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, बोले-इस दिग्गज का दोहरा शतक

विज्ञापन

हाल ही में एक विज्ञापन के दौरान शुभमन गिल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ फोटोशूट कराया था। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स को एक बार फिर से गिल का नाम अनन्या पांडे के साथ जोड़ने का मौका मिल गया। हालांकि अभी तक गिल का अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। बस सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका नाम किसी न किसी के साथ जोड़ते रहते हैं।

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए हुए टीम में चयन

इन दिनों शुभमन गिल दलीप ट्रॉफी 2024 खेल रहे हैं, जिसमें गिल इंडिया ए की कप्तानी कर रहे हैं। इस बीच बांग्लादेश के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए गिल को भारतीय टीम में चुन लिया गया है। जिसके बाद अब गिल इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ये है इंटरनेशनल T20 की सबसे फिसड्डी टीम! आज तक नहीं छू पाई 100 का स्कोर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola