Shubman Gill: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। 20 जून से सीरीज का आगाज होगा। शुभमन गिल पहली बार टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। क्योंकि टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं हैं, ज्यादातर टीम में युवा खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी साफ नजर आ रही है। सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले गिल ने कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान
शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी पर बात करते हुए कहा कि यह एक खिलाड़ी को मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान है, देश की कप्तानी करना हर किसी को नहीं मिलता, बहुत उत्साहित हूं। इसके अलावा गिल का मानना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतना आईपीएल जीतने से ज्यादा कठिन है। जाहिर है अब तक भारत के लिए इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं जीत पाए हैं। विराट कोहली और एमएस धोनी भी ऐसा कारनामा नहीं कर पाए हैं। हालांकि राहुल द्रविड़, भारत को साल 2007 में इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीता चुके हैं।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद शुभमन गिल ने आईपीएल के दौरान दोनों ही खिलाड़ियों से बात की थी। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के लिए दोनों खिलाड़ियों से सलाह ली थी। शुभमन ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि मैं आईपीएल में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों से मिला। उन्होंने इंग्लैंड के अपने अनुभव साझा किए और मैंने आईपीएल के दौरान उनसे बात की।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
भारत की संभावित इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/हर्षित राणा/, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।