India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिस्बेन गाबा में खेला गया था. हालांकि, बारिश की वजह से मुकाबला रद्द कर दिया गया और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. आखिरी मैच में केवल भारतीय टीम 4.5 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी. इस दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम कर लिया.
अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा और शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विकेट के लिए टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. दोनों ने इस सीरीज में 188 रनों की साझेदारी की. इससे पहले ये रिकॉर्ड डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स के नाम था, जिन्होंने साल 2025 में 187 रनों की साझेदारी की थी. इसके अलावा शिखर धवन और रोहित शर्मा ने साल 2016 में 183 रनों की साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ना बारिश ना खराब रोशनी फिर भी अचानक बीच में रुका मैच, प्लेयर्स लौटे ड्रेसिंग रूम
भारत ने पांचवें मैच में 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52/0 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 23 और शुभमन गिल ने 16 गेंदों में 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान बारिश ने दस्तक दी और बाद में मुकाबला रद्द कर दिया गया.
भारतीय टीम ने सीरीज में शानादार प्रदर्शन किया था. बारिश के कारण पहला मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इसके बाद दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता. इसके बाद भारत ने शानदार वापसी की और तीसरा और चौथा मैच अपने नाम किया. वहीं पांचवां टी-20 मैच रद्द होने के साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया. अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया. अब भारतीय टीम आगामी टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.
ऑस्ट्रेलिया में खेले गए किसी भी विकेट के लिए टी20I सीरीज में सर्वाधिक साझेदारी
| रन | बल्लेबाज़ | वर्ष | विपक्ष | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 188* | शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा | 2025 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ | ऑस्ट्रेलिया |
| 187 | डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स | 2025 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ | ऑस्ट्रेलिया |
| 183 | शिखर धवन, रोहित शर्मा | 2016 | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ | ऑस्ट्रेलिया |
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines