हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 सीरीज ड्रॉ होने के बाद श्रेयस अय्यर को मिला बड़ा सम्मान, जीता 'इम्पैक्ट प्लेयर' का मेडल

Shreyas Iyer: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया.

विज्ञापन
श्रेयस अय्यर बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज (PIC Credit - ANI/@BCCI)

Shreyas Iyer: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में बारिश के कारण रद्द हो गया और इसकी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. सीरीज भले ही ड्रॉ रही हो, लेकिन इस दौरान टीमों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर गेंद और बल्ले से जमकर धमाल मचाया. इस सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया.

श्रेयस अय्यर बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और 5 मैचों में 45.25 की औसत से कुल 181 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 2025.68 का रहा. इस सीरीज में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक भी रहा. इसी के साथ वह टी20, वनडे और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. वह इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

बल्लेबाजी के अलावा, अय्यर ने इस सीरीज में अपनी फील्डिंग और कप्तानी से भी फैंस का दिल जीता. उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में टीम इंडिया के ट्रेनिंग असिस्टेंट नुवान सेनेविरत्ने ने कप्तान अय्यर को यह मेडल पहनाया. इस दौरान टीम के साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की तालियां बजाकर उनका सम्मान किया. बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ ये 2 भारतीय खिलाड़ी ही खेलेंगे टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज, जानिए क्यों?

अब न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने पर होगी श्रेयस की नजर

वेस्टइंडीज सीरीज के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20I, 5 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. सबसे पहले 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसमें श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. इसके अलावा, अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए भी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. श्रेयस की कप्तानी में भारत में अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में उनकी नजरें विदेश में अपनी पहली सीरीज जीतने पर होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs WI: रद्द मुकाबले में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, महज 17 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी ठोक बनाया नया रिकॉर्ड


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola