IND vs WI: रद्द मुकाबले में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, महज 17 गेंदों पर सबसे तेज फिफ्टी ठोक बनाया नया रिकॉर्ड

IND vs WI: बेंगलुरु में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. हालांकि, टीम इंडिया ने इस मैच में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया.

IND vs WI

मैच रद्द होने से पहले भारत ने 7.4 ओवर्स में ठोक दिए थे 118 रन (PIC Credit - ANI)

Team India Creates History: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इसी के साथ सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. बेगलुरु में खेले गए पांचवें टी20 में बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण मैच देर से शुरू हुआ और मुकाबला 9-9 ओवर का कर दिया गया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया.

विज्ञापन

वहीं, टीम इंडिया ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन ठोक दिए. इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द कर दिया गया. मैच भले ही रद्द हो गया, लेकिन टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे तेज टीम फिफ्टी का नया रिकॉर्ड बना दिया.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने महज 17 गेंदों पर ठोक दिया अर्धशतक

बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की और देखते ही देखते अर्धशतक ठोक दिया. भारतीय टीम ने सिर्फ 2.25 ओवर यानी महज 17 गेंदों पर ही 50 रन पूरे कर लिए. इसी के साथ भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे तेज अर्धशतक लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए इसी सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी लगाया था.

T20I में टीम इंडिया की टॉप-5 सबसे तेज फिफ्टी

  • बनाम वेस्टइंडीज – 17 गेंद (बेंगलुरु, साल 2026)
  • बनाम वेस्टइंडीज – 18 गेंद (हैदराबाद, साल 2026)
  • बनाम न्यूजीलैंड – 19 गेंद (गुवाहाटी, साल 2026)
  • बनाम पाकिस्तान – 20 गेंद (निशिन, साल 2026)
  • बनाम अफगानिस्तान – 21 गेंद (दिल्ली, साल 2026)

6.4 ओवर्स में पूरे किए 100 रन

इस मुकाबले में भारतीय पारी का आगाज करने उतरे अभिषेक शर्मा ने जोरदार छक्के से शुरुआत की और फिर ईशान किशन ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 रहा. उनके बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के निकले. संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 16 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए. वहीं, नमन धीर ने सिर्फ 6 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन ठोक दिए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400 का रहा.

विज्ञापन

इन पारियों के दम पर भारत ने सिर्फ 6.4 ओवर्स में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. बारिश के कारण मैच रद्द होने से पहले भारत ने 7.4 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन बना लिए थे. हालांकि, तेज बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें- गंभीर-अय्यर की बढ़ी परेशानी, वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में दिखी ये 3 बड़ी कमजोरियां, जल्द करना होगा सुधार

विज्ञापन

IND vs WI सीरीज में लगे कुल 105 छक्के

वहीं, इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. भारत-वेस्टइंडीज सीरीज टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच में खेली गई बाइलेटरल टी20 सीरीज में की सीरीज सबसे ज्यादा छक्के लगने के मामले में चौथे नंबर पर रही. इस सीरीज में कुल 105 छक्के लगे. यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच में अब तक खेली गई द्विपक्षीय टी20 सीरीज के मामले में सबसे ज्यादा है. इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में कुल 96 छक्के लगे थे.

एक बाइलेटरल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेंबर्स)

  • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड – 120 छक्के (साल 2023-24)
  • वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया – 117 छक्के (साल 2025)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड – 116 छक्के (साल 2026)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज – 105 छक्के (साल 2026)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज – 96 छक्के (साल 2019)
  • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड – 96 छक्के (साल 2021-22)

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज सीरीज के बाद अब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? तीनों फॉर्मेट में होंगे कुल 12 मुकाबले, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ