IND vs ENG: श्रेयस नहीं थे Playing 11 का हिस्सा, बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

India vs England 1st ODI: पहले वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली थी, लेकिन मैच के बाद अय्यर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पहले वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया। इस मैच को 4 विकेट से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में चोट के चलते विराट कोहली नहीं खेल पाए थे। वहीं दो खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को नागपुर में अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिला था। फैंस को लग रहा था कि जायसवाल को कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है लेकिन बात कुछ और ही निकली, जिसका खुलासा मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने किया।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर नहीं होते प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

नागपुर वनडे में श्रेयस अय्यर को भी टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद नंबर-4 पर अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की नजारा पेश किया। इस मैच में श्रेयस में महज 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। नागपुर वनडे में अय्यर ने 36 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए थे। हालांकि, मैच के बाद अय्यर ने एक बड़ा खुलासा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

अय्यर ने बताया कि “मैं पहला वनडे नहीं खेलने वाला था, क्योंकि दुर्भाग्य से विराट कोहली चोटिल हो गए थे। जिसके चलते मुझे प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, हालांकि मैनें पहले से ही खुद को इसके लिए तैयार कर रखा था। मैं जानता था किसी भी वक्त मुझे खेलने के लिए बुलाया जा सकता है।”

विज्ञापन

भारत ने 4 विकेट से जीता नागपुर वनडे

पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 249 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको भारतीय टीम ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली थी और उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 59 और अक्षर पटेल ने 52 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ