Shreyas Iyer Statement: टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई है। अय्यर ने इस टूर्नामेंट के हर मैच में टीम इंडिया के लिए जरूरी रन बनाए थे। साल 2024 अय्यर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था, उनको बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया था। वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने टीम को तीसरी बार चैंपियन बनाया था। हालांकि इसके बाद भी अय्यर को कोई खास पहचान नहीं मिली थी, जिसको लेकर अब कहीं न कहीं दर्द छलका है। अय्यर नंबर-4 पर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हो रहे हैं, इसको लेकर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने अय्यर को चैंपियंस ट्रॉफी का साइलेंट हीरो बताया है।
क्या बोले श्रेयस अय्यर?
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए श्रेयस अय्यर ने बताया कि ईमानदारी से कहूं तो यह एक सफर रहा है और मैंने अपने जीवन के इस चरण में बहुत कुछ सीखा है, जहां मैं 2023 वनडे विश्व कप खेलने के बाद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो गया। मैंने फिर से आकलन किया कि मैंने कहां गलती की, मुझे क्या करना चाहिए, मुझे अपनी फिटनेस पर कितना ध्यान देने की जरूरत है। मैंने खुद से ये सभी सवाल पूछे, एक रूटीन तैयार किया और अपनी ट्रेनिंग और अपने कौशल पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया।”
आगे अय्यर ने बताया कि “जब मुझे घरेलू क्रिकेट में लगातार मैच खेलने का मौका मिला, तो मुझे पता चला कि मेरे लिए फिटनेस कितनी महत्वपूर्ण है, खासकर तब जब मैंने साल की शुरुआत में अपनी चिंताएं जाहिर की थीं। कुल मिलाकर मैं खुद से बेहद खुश हूं, जिस तरह से मैं इससे बाहर आया, जिस तरह से मैंने स्थिति को संभाला और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे खुद पर विश्वास था।”
‘आईपीएल जीतने के बाद मुझे वह पहचान नहीं मिली’
आईपीएल में केकेआर को चैंपियन बनाने के बाद अय्यर को खास पहचान नहीं मिली थी, जिसको लेकर उन्होंने कहा “निराशा तो नहीं थी क्योंकि मैं आईपीएल खेल रहा था। मेरा मुख्य ध्यान आईपीएल जीतने पर था और शुक्र है कि मैं इसे जीत गया। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि आईपीएल जीतने के बाद मुझे वह पहचान नहीं मिली जो मैं चाहता था।”
ये भी पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से खास होगा साल 2027, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा ऐलान
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऐसा रहा प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए नंबर-4 पर कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस टूर्नामेंट में अय्यर ने 5 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए थे। जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 79 रन का रहा था, जो उन्होंने लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। फाइनल मैच में अय्यर के बल्ले से 48 रन बनाए थे। जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे अय्यर
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा पंजाब किंग्स अय्यर को कप्तान भी बना चुकी है। अब सीजन-18 में अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर बड़ा अपडेट, इस खिलाड़ी का नाम आया सामने
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
59 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines