Shreyas Iyer Special Mention: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। पहला मैच गंवाने के बाद मेजबान टीम ने मेहमान टीम को बाकी के चार टेस्ट मैचों में वापसी करने का थोड़ा भी मौका नहीं दिया। जिसके चलते भारत ने टेस्ट सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने श्रेयस अय्यर को याद किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में अय्यर के बेहतरीन प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की थी। बता दें कि विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद श्रेय्यर अय्यर को खराब प्रदर्शन के चलते टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अय्यर इस समय मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी 2024 में फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं।
क्यों किया श्रेयस अय्यर को याद
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया था। कई असंभव कैच और रन आउट भारतीय टीम ने इस सीरीज में किए थे। जिसके बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने खिलाड़ियों को उनकी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मेडल दिए थे, लेकिन मेडल देने से पहले टी दिलीप ने कहा कि श्रेयस अय्यर इस समय टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन शुरुआती दो मैचों में उनकी फील्डिंग कमाल की रही थी। उन्होंने फील्डिंग के दौरान काफी बेहतरीन कैच पकड़े। वहीं उन्होंने फील्डिंग के दौरान काफी बेहतरीन रन आउट भी किए थे। उनकी फील्डिंग ने मैच में काफी प्रभाव छोड़ा था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: RCB के सामने होगी DC की चुनौती, मेग लैनिंग ने जीता टॉस
कुलदीप यादव, रोहित शर्मा और गिल को मिला मेडल
फील्डिंग कोच टी दिलीप ने श्रेयस अय्यर के बाद चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव के लिए कहा कि उन्होंने फील्डिंग के दौरान काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया। कोच ने कहा कि मैच के दौरान कुलदीप यादव ने फाइन लेग से आकर अपनी रणनीति बताई। जिसका फायदा भारतीय टीम को फील्डिंग के दौरान काफी मिला था। वहीं दूसरा मेडल कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को दिया गया था। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ था कि तीन खिलाड़ियों को बेहतरीन फील्डिंग के लिए मेडल दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 5 सबसे बड़ी जीत
कब हुई थी मेडल देने की शुरुआत
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान फील्डिंग कोच टी दिलीप ने मेडल देने की शुरुआत की थी। मैच में सबसे कमाल की फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को यह मेडल दिया जाता है। जिसको पाने के लिए फील्ड पर सभी फील्डिर्स काफी मेहनत करते हैं। शानदार फील्डिंग पर मेडल देने का आइडिया भी टी दिलीप का ही था। दरअसल एक समय टी दिलीप स्कूल में टीचर की नौकरी किया करते थे। उस समय वह स्कूल में गणित पढ़ाया करते थे। जिसके बाद उन्हें इसका आइडिया था। टी दिलीप के फील्डिंग कोच बनने के बाद भारतीय टीम की फील्डिंग काफी बेहतरीन हो गई है।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines