Shreyas Iyer Joins Ajinkya Rahane Team Before IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा और श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर सस्पेंस था। लेकिन वह मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में खेलने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला 2 मार्च शनिवार से तमिलनाडु के खिलाफ होगा और अय्यर का नाम इस मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में शामिल है। आपको बता हें कि हाल ही में अय्यर को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। अब उसके बाद पहली बार अय्यर मैदान पर उतरने को तैयार हैं। वह अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलने उतरेंगे।
अजिंक्य रहाणे ने किया अय्यर का स्वागत
श्रेयस अय्यर के मुंबई टीम में जुड़ने को लेकर अजिंक्य रहाणे ने बयान भी दिया है। सेमीफाइनल मुकाबले से एक दिन पहले मीडिया को संबोधित करते हुए रहाणे ने कहा,’वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनका मुंबई के लिए अहम योगदान रहा है। हम उन्हें अपनी टीम में सेमीफाइनल के लिए शामिल करके खुश हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी उत्साहवर्धन या सुझाव की जरूरत है। उन्होंने मुंबई के लिए हमेशा बल्ले से योगदान दिया है। उनका टीम के साथ होना भी ड्रेसिंग रूम में टीम के लिए लाभदायक होगा।’
श्रेयस अय्यर भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच खेले थे। उसके बाद उन्हें बाकी तीन मैचों के स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया। एनसीए ने बीसीसीआई को मेल करते हुए अय्यर को फिट बताया। मगर अय्यर ने पीठ में दर्द की शिकायत करी। यहां से विवाद शुरू हुआ। इस फिटनेस विवाद के कारण अय्यर क्वार्टरफाइनल मैच रणजी ट्रॉफी में नहीं खेले। उनके इस रवैये से शायद बोर्ड नाराज हुआ और यही कारण है कि शायद उन्हें बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया।
https://twitter.com/thecrickettvX/status/1763544073028485193
पृथ्वी शॉ हुए फिट
अजिंक्य रहाणे ने इसके अलावा एक और अहम जानकारी मुंबई के लिए दी। उन्होंने बताया कि क्वार्टरफाइनल में पृथ्वी शॉ उंगली की चोट के कारण मजबूरी में मध्यक्रम में उतरे थे। वह बोले,’उनकी उंगली में चोट थी और इसलिए वह निचले क्रम में खेले थे। हम उन्हें मुशीर खान से पहले भेजना चाहते थे। लेकिन इंजेक्शन लगने और उसके असर के कारण उन्हें बाद में भेजा गया। अब वह फिट हो गए हैं और वह रन बनान के लिए भूखे हैं। उनका खेल ज्यादा बदला नहीं है और हम चाहते भी नहीं कि वह अपना खेल बदलें।’
यह भी पढ़ें- विराट कोहली और स्मृति मंधाना का कनेक्शन देख, चौंक जाएंगे आप; नहीं होगा यकीन
यह भी पढ़ें- NZ vs AUS : केन विलियम्सन ने 12 साल में पहली बार की ये गलती, कीवी टीम को हुआ भयंकर नुकसान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines