हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में वापसी के बाद मिल सकती है खुशखबरी, रातोंरात बन जाएंगे करोड़पति!

Shreyas Iyer BCCI Central Contract: श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह मिल चुकी है। इसके बाद अब बीसीसीआई की ओर से उन्हें एक और खुशखबरी मिल सकती है। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

विज्ञापन
Shreyas Iyer Team India

Shreyas Iyer BCCI Central Contract: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया जा चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। भारत की वनडे टीम में श्रेयस अय्यर ने जगह बनाई है। हालांकि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में उन्हें कप्तान बनाने की भी चर्चा चल रही थी, लेकिन रोहित अब खुद इस दौरे पर शामिल रहेंगे, ऐसे में श्रेयस बल्लेबाज के तौर पर परफॉर्म करते नजर आएंगे।

श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई का एनुअल कॉन्ट्रेक्ट मिलना तय

अब अय्यर को श्रीलंका दौरे पर वापसी के साथ ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अय्यर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के साथ ही बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कॉन्ट्रेक्ट मिलना लगभग तय है। बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में श्रेयस अय्यर पर सख्ती करते हुए उनका नाम कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के साथ ही उन्हें जल्द ही बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में जगह मिल जाएगी। अय्यर के पास पहले बीसीसीआई का ग्रेड बी कॉन्ट्रेक्ट था। जिसमें उन्हें 3 करोड़ रुपये मिलते थे। अय्यर के साथ ही ईशान किशन को भी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया था। उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए जाते थे। ऐसे में अब अय्यर टीम इंडिया में जगह बनाने के साथ ही रातोंरात करोड़पति बन सकते हैं।

गौतम गंभीर का पहला असाइनमेंट 

आपको बता दें कि अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। वहीं अब केकेआर के पूर्व मेंटर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं। हेड कोच के रूप में वह पहली बार श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ में रहेंगे। टीम इंडिया में केकेआर के एक और खिलाड़ी हर्षित राणा को भी जगह दी गई है।

विज्ञापन

भारत की टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की संपत्ति का क्या होगा, नताशा स्टेनकोविक का कितना हक? जानें पूरी डिटेल

वनडे टीम:

विज्ञापन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: T20i में ताबड़तोड़ शतक, IPL में 200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया में मौका 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: सूर्यकुमार यादव कप्तान, शिवम-पराग को दोनों टीमों में जगह, टीम इंडिया के स्क्वाड की 5 बड़ी बातें 

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का हाहाकार, 4.2 ओवर में ठोक डाले इतने रन, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट 

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: जो रूट ने तोड़ा दिग्गज का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: बेन डकेट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड का कोई ओपनर नहीं कर पाया ये कारनामा 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola