Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. हालांकि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली थी. लेकिन 2 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिल सका. अब अय्यर ने वैभव के डेब्यू पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुप्पी तोड़ी है.
अय्यर ने सूर्यवंशी के डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर श्रेयस अय्यर ने बात करते हुए कहा “देखिए, आप कभी नहीं जान सकते कि क्या होने वाला है. “फिलहाल, हम क्या करेंगे, इस बारे में मेरे हाथ बंधे हुए हैं, क्योंकि यह बहुत ही निजी मामला है. इस पर हम टीम में ही चर्चा करते हैं. हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को बता सकते हैं कि क्या होने वाला है. इसलिए, वह निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, और जब भी उसे खेलने का मौका मिलेगा, वह शानदार प्रदर्शन करेगा.”
ये भी पढ़ें: AUS W vs WI W: बारिश ने बिगाड़ा सेमीफाइनल तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए पूरा नियम
उन्होंने आगे कहा “देखिए, इस टीम में खेलने वाले हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी ने कमाल किया हो,” उन्होंने कहा. “लेकिन हमें टीम में आत्मविश्वास बढ़ाना होगा और उन्हें मौके देने होंगे ताकि आने वाले टूर्नामेंटों में उनका आत्मविश्वास बना रहे. और जिन्होंने पिछला विश्व कप जीता है. उन्हें टी20 खेलने का अच्छा अनुभव है और वे लगातार इस फॉर्मेट के मुख्य स्तंभ रहे हैं. इसलिए उनका समर्थन करना बहुत जरूरी है.”
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में मचाया था धमाल
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी. वैभव ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक अपने नाम किए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या इंग्लैंड दौरे पर आखिरी सीरीज खेलेंगे रोहित शर्मा? वर्ल्ड कप 2027 का रास्ता आसान नहीं
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
45 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
57 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines