IND vs NZ, Shreyas Iyer: लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 87 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी.
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली. भले ही श्रेयस अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन इस छोटी पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 22 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा. इस पारी के दम पर श्रेयस अब एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने साल 2022 में भारतीय कप्तान के तौर पर 29 मैचों में 24.29 के औसत से 656 रन बनाए थे. वहीं, श्रेयस साल 2026 में अब तक खेले 25 मैचों में 31.71 की औसत से 666 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं.
इसी के साथ श्रेयस एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 कप्तानों की लिस्ट में 9वें नंबर पर आ गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं, जिन्होंने साल 2021 में कुल 939 रन बनाए थे.
एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय कप्तान
- श्रेयस अय्यर – 666 रन (साल 2026)
- रोहित शर्मा – 656 रन (साल 2022)
- सूर्यकुमार यादव – 484 रन (साल 2026)
- विराट कोहली – 466 रन (साल 2019)
- रोहित शर्मा – 378 रन (साल 2024)
ये भी पढ़ें- सबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली 9वीं हार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. श्रेयस की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में मिली हार उनके नेतृत्व में भारत की 9वीं हार रही. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच गंवाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सूर्यकुमार से आगे निकल गए हैं.
हालांकि, भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है, लेकिन चौथे मुकाबले में मिली करारी हार ने अय्यर की कप्तानी के सामने कुछ सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. अब उनकी नजर 1 नवंबर को होने वाले सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2028 के फाइनल को लेकर आया बड़ा अपटेड, मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
4 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
4 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines