हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PBKS vs RCB: लगातार छठी हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, अब क्या करेंगे सरपंच साहब

Shreyas Iyer Statement: पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब पंजाब किंग्स का मामला प्लेऑफ की रेस से फंसते हुए दिखाई दे रहा है. श्रेयस ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

Shreyas Iyer Statement: आईपीएल 2026 में 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. पंजाब को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा और आरसीबी ने 23 रनों से जीत हासिल कर ली. पंजाब को इस सीजन लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले आईपीएल 2015 में पंजाब ने लगातार 7 मैच गंवाए थे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब के लिए 6 लगातार हार बड़ी बात मानी जा रही है, क्योंकि वह अपनी शानदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं. आरसीबी से मिली हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

श्रेयस अय्यर ने विरोधी टीम की गेंदबाजी की तारीफ की और उन्हें लगता है कि हार की असली वजह यही बनी. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि 222 रन बनाना सराहनीय प्रदर्शन था और हम गेंदबाज़ी में ज़्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन हाँ, मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हाथ से निकल गया था. (शुरुआती विकेट गिरने के बाद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने पर) बिल्कुल. हमारे तीन विकेट गिर चुके थे और हमारे ज़्यादातर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे. पावरप्ले में वे हमें जो शुरुआत देते थे, ज़ाहिर है इस बार हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए और साथ ही मेरा जल्दी आउट हो जाना भी निराशाजनक रहा. बहुत निराश हूं, लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच के कुछ अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा.” इस हार के बाद पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है. टीम के पास अब केवल 2 मैच बचे हैं.

ऐसा था मैच का हाल

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 222 रन बनाए थे. विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. कोहली ने 37 गेंदों में 58 और अय्यर ने 40 गेंदों में 73 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दशक के सबसे सफल बल्लेबाज बने बाबर आजम, 9000 रनों का आंकड़ा पार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola