Shreyanka Patil: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम किया, जबकि दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर 1-1 की बराबरी की। हालांकि तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल चोट की वजह से तीसरे मैच से बाहर हो गई हैं।
टी-20 विश्व कप में आई थीं नजर
श्रेयंका पाटिल इस सीरीज में अब तक प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए टी-20 विश्व कप में भाग लिया था। पाटिल को वनडे मैच खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 3 वनडे मैच में 7 रन बनाए हैं, जबकि 16 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 19 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने 20 विकेट हासिल किए हैं।
भारतीय बल्लेबाजों पर नजरें
दूसरे मैच में सभ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए थे। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला था। वर्मा ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए थे, जबकि मंधाना ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी खासा प्रभावित नहीं कर सकी थी। उन्होंने 35 गेंदों में 24 रन बनाए थे। भारतीय टीम 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 183 रनों पर सिमट गई थी। तीसरे मैच में भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, लॉरेन डाउन, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), हन्ना रोवे, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रान जोनास
ये भी पढ़ें:- शौक की वजह से मैथ्यू हेडन की चली जाती जान, 3 घंटे तक गहरे पानी में पड़ा था तैरना
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
28 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
34 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines