Vaibhav Sooryavanshi: भारत A और श्रीलंका A के बीच ट्राई नेशन सीरीज में 15 जून को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारतीय A टीम को श्रीलंका A टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सुपर ओवर में मैच का नतीजा निकला और भारतीय टीम इसमें पिछड़ गई. मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की होती है.
वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुआ विवाद
भारतीय टीम को सुपर ओवर में 17 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन टीम इंडिया 10 रन ही बना पाई. वैभव ने 3 गेंदों में 7 और सूर्यांश शेडगे ने 3 गेंदों में 3 रन बनाए. ऐसे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने आपा खो दिया और दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई. इसके बाद दोनों खिलाड़ी धक्का मुक्की करने लगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव ने पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया. ऐसे में क्या अब उनपर कुछ मैचों का बैन लग सकता है. नियम के मुताबिक बोर्ड उनपर बड़ी कार्रवाई कर सकता है.
ये भी पढ़ें: 275 दिन बाद एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा
भारतीय A टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए थे. टीम की ओर से वैभव सू्र्यवंशी फ्लॉप हो गए. उन्होंने 14 गेंदों में 21 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. सबसे ज्यादा रन सूर्यांश शेडगे ने बनाए. उन्होंने 66 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विप्रज निगम ने 49 गेंदों में 51 रन बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंका A 50 ओवर में 265 रनों पर सिमट गई और खेल सुपर ओवर में पहुंचा.
वैभव अब तक ट्राई नेशन सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए हैं. उन्होंने पहले मैच में 14, इसके बाद दूसरे मैच में 44 और इस मैच में 21 रन बनाए हैं. वह खेले गए 3 मैच में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं.
ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के पास है बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
संबंधित खबरें
7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
6 mins agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
12 mins agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
13 mins agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
40 mins agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
51 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
1 hr agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
2 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines