Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। टीम इंडिया का पहला मैच यूएई के साथ हुआ, जिसको भारतीय टीम ने 9 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पहली ही गेंद से विस्फोटक अंदाज देखने को मिलना। अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की थी, वहीं अभिषेक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी देखकर पाकिस्तान का दिग्गज क्रिकेटर भी उनका मुरीद हो गया और वो खुद को अभिषेक की तारीफ करने से रोक नहीं पाया।
अभिषेक शर्मा के मुरीद हुए शोएब मलिक
यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले थे। वहीं एक पाकिस्तानी शो के दौरान अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने कहा “अभिषेक शर्मा ने 16 मैचों 535 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.84 और औसत 33.43 का रहा है। ये उनकी स्पष्टता और आत्मविश्वास को दर्शाता है ऐसा नहीं है कि हमारे खिलाड़ी इस तरह से खेल नहीं सकते हैं, हमारे खिलाड़ियों में टैलेंट जरूर है लेकिन अब टैलेंट को आत्मविश्वास में कैसे बदलोगे।”
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: करारी हार के बाद UAE के कप्तान ने PAK को किया अलर्ट, इस बयान से मची खलबली
आगे उन्होंने कहा कि “हमारा सिस्टम हमारे युवा खिलाड़ियों का बेस्ट नहीं निकलवा पाता है। जब हमारे युवा खिलाड़ी को ये ही नहीं पता है कि दो मैचों के बाद उसको तीसरे मैच में चुना जाएगा या नहीं। हमारा सिस्टम पुराने खिलाड़ियों से ही बेस्ट नहीं निकलवा पाता है। बिना किसी जवाब के उनको टीम और सीरीज से अलग कर दिया जाता है और ऐसा ही अब युवा खिलाड़ियों के साथ हो रहा है। जिसके चलते खिलाड़ियों का जो टैलेंट है वो बाहर नहीं निकल पाता।” अब टीम इंडिया का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा।
अभिषेक शर्मा का टी20 करियर
अभिषेक शर्मा ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 18 मैच खेले हैं, जिसकी 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 565 रन बनाए हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 193.50 का रहा है। इस दौरान अभिषेक शर्मा के बल्ले से 2 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE: अभिषेक शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-सैमसन के क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
23 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
46 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines