Asia Cup 2025: करारी हार के बाद UAE के कप्तान ने PAK को किया अलर्ट, इस बयान से मची खलबली

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया के सामने अब 14 सितंबर को पाकिस्तान टीम होगी. इस मैच को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है. इतना ही नहीं, UAE के कप्तान वसीम ने भी एक तरह से पाकिस्तान इनडायरेक्टली को वार्न किया है.

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025

Asia Cup 2025, IND vs PAK: इन दिनों यूएई में एशिया कप 2025 की धूम है. टीम इंडिया ने 10 सितंबर को इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की. पहले ही मैच में भारत ने मेजबान UAE को 93 गेंद शेष रहते 9 विकेट से मात दी. यूएई ने 57 रन बनाए थे, फिर भारत ने महज 4.2 ओवर में 1 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर दिया. जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद उत्साहित नजर आए. उन्होंने जहां अपनी टीम की जमकर तारीफ की, वहीं पड़ोसी पाकिस्तान को भी सीधी चुनौती दे डाली. दिलचस्प ये रहा कि पाकिस्तान को चेतावनी देने वालों की फेहरिस्त में सिर्फ भारतीय कप्तान ही नहीं, बल्कि UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम भी शामिल हो गए. उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे पाकिस्तान ने अगर सीरियस नहीं लिया तो मुश्किल होगी.

विज्ञापन

सबसे पहले बात करते हैं सूर्यकुमार की. यूएई के खिलाफ मिली जीत के बाद जब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जोशिले अंदाज में जवाब दिया. सूर्या ने कहा ‘हम उत्साहित हैं, हर खिलाड़ी अपना बेस्ट देने को बेताब है, और हम उस महामुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’ ये बयान न सिर्फ भारतीय टीम के आत्मविश्वास को दिखाता है, बल्कि पाकिस्तान के लिए भी सीधी चुनौती है.

विज्ञापन

UAE कप्तान ने भी पाकिस्तान को किया सावधान

टीम इंडिया से बड़ी हार झेलने वाले UAE कप्तान मुहम्मद वसीम ने टीम इंडिया की ताकत को स्वीकार करते हुए कहा ‘हम दावा कर सकते हैं कि भारत की टीम शानदार है. उनकी गेंदबाजी बेहतरीन है, वो हर बल्लेबाज के लिए अलग प्लान बनाते हैं और उसे मैदान पर सही तरीके से लागू भी करते हैं, यही वजह है कि वो नंबर-1 टीम हैं.’ UAE कप्तान ने अपने इस बयान से पाकिस्तान को आगाह कर दिया कि भारत से भिड़ना आसान नहीं होगा. अब सभी को नजर 14 सितंबर को है.

14 सितंबर को दुबई में ही होगा बड़ा मुकाबला

टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी. यह मुकाबला भी दुबई के मैदान पर होना है, जहां स्पिन का दबदबा दिख सकता है. एक तरफ जहां भारतीय टीम के लीडर सूर्यकुमार यादव हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है. देखना होगा कि इस मैच से पहले यूएई के दुर्दशा देखकर और कप्तान मुहम्मद वसीम के बयान से पाकिस्तान कितना सबक लेता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ