हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शोएब मलिक पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोप, पूर्व क्रिकेटर के बयान ने मचाया बवाल, बोले- सबूत दे दूंगा

Shoaib Malik Match Fixing Basit Ali: पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक पर पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि वे इसके सबूत देने के लिए तैयार हैं कि शोएब ने जानबूझकर पाकिस्तान को मैच हराया।

विज्ञापन
Shoaib Malik

Shoaib Malik Match Fixing Basit Ali: पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर अक्सर मैच फिक्सिंग के आरोप लगते रहे हैं। मैच फिक्सिंग के मामले में पाकिस्तानी क्रिकेटर सलीम मलिक पर आजीवन बैन लगा दिया गया था। इसके अलावा सलमान बट, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमिर, दानिश कनेरिया और मोहम्मद इरफान पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लग चुके हैं। अब पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर फिक्सिंग का आरोप सामने आया है। खास बात यह है कि ये आरोप जाने-माने क्रिकेटर शोएब मलिक पर लगा है।

सबूत दे दूंगा…

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सनसनीखेज बयान देकर बवाल मचा दिया है। उन्होंने एक वीडियो में कहा- ”जो बंदा अपने मुल्क का ना सोचे, उसे मेंटर नहीं बनाना चाहिए। जो ये स्वीकार करे कि मैं ये मैच जानबूझकर हारा हूं, उसे ये जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए। अगर किसी को सबूत चाहिए तो दे दूंगा। रमीज राजा साहब ने शोएब मलिक से इंटरव्यू लिया था। उन्होंने इसमें क्या फरमाया था?”

मेंटर बनाए गए हैं शोएब मलिक

आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शोएब मलिक को हाल ही में बड़ी जिम्मेदारी दी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को चैंपियंस वन-डे कप में स्टैलियंस का मेंटर बनाया गया है। ये टूर्नामेंट 12-29 सितंबर तक फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा। बासित शोएब को ये बड़ी जिम्मेदारी देने से नाराज हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AFG vs NZ: विवादों के बीच ग्रेटर नोएडा स्टेडियम के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

अभी तक रिटायर नहीं हुए हैं शोएब मलिक

शोएब की उम्र 42 साल है, लेकिन उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। हालांकि नवंबर 2021 के बाद से उन्हें पाकिस्तान टीम में जगह नहीं मिली है। वह अभी भी घरेलू टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। शोएब ने कुछ दिन पहले ये भी खुलासा किया था कि उन्हें 2024 टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा ऑफर मिला था। उन्हें पाकिस्तान टीम के लिए चयनकर्ता बनने की पेशकश की गई थी। हालांकि उन्होंने पीसीबी का ये ऑफर ठुकरा दिया था। शोएब हाल ही में वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान लीजेंड्स की ओर से खेलते नजर आए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: SRH की रिटेंशन लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह, ताबड़तोड़ बल्लेबाज शामिल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola