हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: शोएब बशीर ने दिखाईं यशस्वी जायसवाल को आंखें, फैंस का फूट पड़ा गुस्सा

Shoaib Bashir Stare Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के गेंदबाज शोएब बशीर ने यशस्वी जायसवाल को आउट करने के बाद आंखें दिखाईं। इस पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। बशीर पहले दिन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 11 ओवर में 64 रन लुटाकर एक विकेट निकाला।

विज्ञापन
IND vs ENG: शोएब बशीर ने यशस्वी जायसवाल को आंखें दिखाईं।

Shoaib Bashir Stare Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उनकी यशस्वी की धांसू बल्लेबाजी में उन्होंने एक ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। इसे देख इंग्लिश गेंदबाजों को पसीने आने लगे। वहीं यशस्वी से मार खाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज शोएब बशीर बुरी तरह तिलमिला गए। उन्होंने जैसे ही 21वें ओवर में यशस्वी को आउट किया, वे अपना आपा खो बैठे।

‘जिसे घूर रहा है, उसने 700 प्लस रन बनाए हैं’

शोएब बशीर ने यशस्वी को आउट करने के बाद आंखें दिखाईं। उनका ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। बशीर का ये रिएक्शन देख फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा। उन्होंने बशीर को जेंटलमैन गेम की इज्जत करने की सलाह दी है। एक्स पर इसे लेकर फैंस के कई रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक फैन ने एक्स पर लिखा- बशीर उस खिलाड़ी की ओर अंडरटेकर की तरह घूरकर देख रहा है, जिसने श्रृंखला में 700 से अधिक रन बनाए।

https://twitter.com/teamindialooser/status/1765699978394288494?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1765699978394288494%7Ctwgr%5E2d71274124a460e40670ac2829cfb7a7f2d665ee%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket-news%2Fwatch-shoaib-bashir-aggressive-stare-at-yashasvi-jaiswal-during-ind-vs-eng-5th-test%2F

विज्ञापन

वहीं एक फैन ने 3 छक्कों का वीडियो शेयर कर लिखा- शोएब बशीर इसे कभी नहीं भूल पाएंगे। तो वहीं एक फैन ने लिखा- मुझे पूरी उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस खिलाड़ी का करियर बर्बाद कर देंगे। एक फैन ने बशीर को आंकड़े बता दिए। फैन ने लिखा- शोएब बशीर के मुकाबले जयसवाल का औसत 92.5 और स्ट्राइक रेट 94.4 है।

https://twitter.com/82Iconic/status/1765709074153545977

विज्ञापन

बेहद महंगे साबित हुए शोएब बशीर 

शोएब बशीर पहले दिन काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 11 ओवर में 64 रन लुटाए। इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल का विकेट लिया और दो मेडन ओवर भी फेंके। आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल इंग्लिश गेंदबाजों के लिए काल साबित हो रहे हैं। उन्होंने चौथे टेस्ट में स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन की धज्जियां उड़ा दी थीं। उन्होंने एंडरसन के एक ओवर में बैक टू बैक 3 छक्के ठोक डाले थे। अब पांचवें टेस्ट में यशस्वी ने यही हाल शोएब बशीर का भी किया। उन्होंने नौवें ओवर में बशीर की गेंदों में 3 छक्के ठोक डाले।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: मुशीर खान बने ‘घर के भेदी’; अपने ही भाई सरफराज खान को आउट करने का बताया तरीका

विज्ञापन

कौन हैं शोएब बशीर? 

शोएब बशीर 20 साल के इंग्लिश गेंदबाज हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम में टीम इंडिया के खिलाफ डेब्यू किया था। जहां उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे। इसके बाद रांची में खेले गए टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट लिए थे। पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के इस स्पिनर को भारतीय वीजा मिलने में देरी हुई थी। जिस पर काफी विवाद हुआ था। हालांकि इसमें कोई शक नहीं है कि वे एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने यशस्वी का विकेट लेने के बाद अपनी खीज निकाली, उसने क्रिकेटप्रेमियों को निराश कर दिया है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा से हुई बड़ी चूक, मनाते रहे सरफराज खान लेकिन फिर भी नहीं माने कप्तान

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल का कमाल, गावस्कर और कोहली को छोड़ा पीछे; डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola