Shoaib Akhtar: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. भले ही इस टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस टीम ने गेंदबाजी से ज्यादा खराब बल्लेबाजी की. कप्तान सलमान अली आगा ने इस टूर्नामेंट में घटिया बल्लेबाजी की और एक भी शतक नहीं लगा सके. अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर ने पीसीबी के साथ-साथ कप्तान सलमान अली आगा को लताड़ लगाई है. उनका बयान चर्चा में है.
पीसीबी पर निकाला गुस्सा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पर अख्तर ने अपनी भड़ास निकाली और टीम के खिलाड़ियों को लल्लू-कट्टू तक कह दिया. उन्होंने एआरवाई न्यूज से बात करते हुए कहा कि हमें अब शरीफ बच्चे चाहिए, जो आठ बजे कर्फ्यू लेगाके घर पे बैठ जाएं. क्रिकेट बोर्ड को इन जैसे बेचारे, लल्लू-कट्टू चाहिए. वे मजबूत व्यक्तित्व नहीं चाहते. यह पीसीबी नीतियों का प्रतिबिंब है. जब कप्तान प्रेरणादायक नहीं है तो रवैया कहां से आएगा? कप्तान बोर्ड की पसंद का प्रतिबिंब है.
उन्होंने आगे कहा कि बेतुका और बेतुका प्रबंधन. टीम संयोजन सही नहीं था, कप्तानी सही नहीं थी, और वे हमारी बात सुनने को तैयार नहीं थे. संन्यास के बाद पहले दिन से ही मैंने तय कर लिया था कि मैं पीसीबी में कभी नहीं जाऊंगा क्योंकि जो भी वहां गया है, वह कभी सम्मान के साथ नहीं गया. मैं टीवी में काम करता हूं, पैसे लेता हूं और बैठा रहता हूं. ये लोग मजबूत व्यक्तित्व नहीं चाहते.
ये भी पढ़ें: मोहसिन नकवी का ट्रॉफी लौटाने का नहीं है इरादा? Team India के सामने रख दी कभी ना पूरी होने वाली शर्त!
एशिया कप के बाद पाकिस्तान खेलेगी अहम सीरीज
एशिया कप 2025 के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के अलावा, 3 मैचों की टी-20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट के लिए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम और सलमान अली आगा के अलावा मोहम्मद रिजवान को भी जगह मिली है.
पाकिस्तान की टीम: शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आज़म, फैसल अकबर, हसन अली, इमाम-उल-हक, कमरान गुलाम, खुर्रम शाहजाद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहैल नज़ीर (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के बाद पाकिस्तान की नई टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान की हुई वापसी
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
43 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines