शोएब अख्तर के घर आई खुशखबरी, 48 की उम्र में बने पापा

Shoaib akhtar welcome daughter nooreh ali: शोएब अख्तर ने बेटी का नाम नूरह अली रखा है। शोएब के इससे पहले दो बेटे मोहम्मद मिकाइल अली और मोहम्मद मुजद्दद अली हैं। मिकाइल ने साल 2016 और मुजद्दद ने साल 2019 में जन्म लिया था। साल 2014 में शोएब अख्तर की शादी हुई थी। उनकी पत्नी रुबाब खान उम्र में उनसे लगभग 18 साल छोटी हैं।

Shoaib Akhtar

बेटी के साथ शोएब अख्तर

Shoaib akhtar welcome daughter nooreh ali: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गैंदबाज शोएब अख्तर शुक्रवार को तीसरी बार पिता बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी। शोएब के इससे पहले दो बेटे मोहम्मद मिकाइल अली और मोहम्मद मुजद्दद अली हैं। मिकाइल ने साल 2016 और मुजद्दद ने साल 2019 में जन्म लिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेटी का नाम रखा नूरह अली

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से फेमस शोएब अख्तर ने बेटी का नाम नूरह अली रखा है। बता दें कि उनकी पत्नी का नाम रुबाब खान है और वह उनसे उम्र में लगभग 18 साल छोटी हैं। शोएब अख्तर ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी शेयर की, नेटिजन्स ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में यूजर्स ने कमेंट किया। एक यूजर ने कहा माशाअल्लाह भाई, बधाई।  एक ने कहा माशाअल्लाह भाई, बेटी का नसीब अच्छा हो।

पूरे परिवार ने किया स्वागत

शोएब ने अपने प्रशंसकों को आभार जताते हुए बेटी पर आशीर्वाद बनाए रखने की बात कही है। पूर्व क्रिकेट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ”मिकाइल और मुजद्दद की अब एक छोटी बहन है। अल्लाह ने हमें एक बच्ची का आशीर्वाद दिया है।” शोएब ने आगे लिखा कि मैं और मेरा पूरा परिवार बेटी नूरह अली अख्तर का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन

साल 1997 में  किया था डेब्यू

शोएब ने अपनी पोस्ट में बच्ची के जन्म की उर्दू तारीख और समय आदि की पूरी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि बेटी का जन्म 19 शाबान, 1445 हिजरी, जुम्मे की नमाज के दौरान हुआ है। आपको बता दें कि साल 2014 में शोएब अख्तर और रुबाब खान की शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद उनके पहले बेटे ने जन्म लिया था। शोएब अख्तर ने साल 1997 में डेब्यू किया था और साल 2011 वर्ल्ड कप में आखिरी मैच खेला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ