Shoaib Akhtar on Team India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी मात देतकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की. भारत ने तीसरी बार यह खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है और इस जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है.
लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में कुछ लोगों को भारत की यह जीत हजम नहीं हो पा रही है. टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे थे, वहीं अब भारत के चैंपियन बनने के बाद उनकी नाराजगी और साफ नजर आ रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बेतुका बयान दिया है, जो काफी चर्चा में है.
भारत की जीत से शोएब अख्तर को लगी मिर्ची!
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद शोएब अख्तर ने एक पाकिस्तानी टॉक शो में अजीबोगरीब बयान दिया. उनका कहना है कि भारत बाकी टीमों को क्रिकेट खेलने के लिए बुलाता है और फिर खुद को विजेता घोषित कर देता है. उन्होंने कहा, “इंडिया ने कोशिश की जैस एक अमीर बच्चा नहीं होता एक मोहल्ले में और सारे गरीब बच्चों को बुला लेता है कि आओ क्रिकेट खेलते हैं, जीतना सिर्फ मैंने है. इंडिया भी यही कर रहा है हमारे साथ.”
अख्तर ने आगे टूर्नामेंट के फॉर्मेट पर भी सवाल उठाए और कहा कि इससे क्रिकेट का नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा, “8 टीमों में चार रहे गए, 4 में तीन को बुला लेता है और फिर आके हम कहते हैं, मैं जीत गया. तो जरा समझें क्राइटेरिया, क्रिकेट भी खत्म कर दिया गया है.” उनका यह बयान साफ दिखाता है कि भारत के चैंपियन बनने से वह बौखला गए हैं और अपनी टीम की खामियों को छोड़कर बेमतलब की बातें कर रहे हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन
इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका था. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 4 में से 3 मैच जीतकर टीम ने सुपर-8 में जगह बना ली थी. लेकिन सुपर-8 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे टीम को 1 अंक मिला.
इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और गेंदबाज भी कम स्कोर का बचाव नहीं कर पाए. आखिर में पाकिस्तान की टीम खराब नेट रनरेट की वजह से सुपर-8 से ही बाहर हो गई. यानी पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल तक पहुंचने का मौका था, लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से टीम बाहर हो गई.
ये भी पढ़ें- 24 साल की उम्र में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पॉलिटिक्स का लगाया आरोप
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
42 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines