गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर शिखर धवन ने किया रिएक्ट, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

Shikhar Dhawan Gautam Gambhir Team India Head Coach: शिखर धवन ने गौतम गंभीर के कोच बनने पर कमेंट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गंभीर को बधाई दी। शिखर करीब डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

Gautam Gambhir Shikhar Dhawan

Gautam Gambhir Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan Gautam Gambhir Team India Head Coach: लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए गौतम गंभीर के नाम पर आखिरकार मुहर लग गई। मंगलवार को गंभीर के हेड कोच बनने पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सस्पेंस खत्म कर दिया।बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर पोस्ट कर इस भूमिका के लिए गंभीर के नाम का ऐलान किया। गौतम गंभीर दिसंबर 2027 तक हेड कोच की भूमिका में रहेंगे। उन्हें हेड कोच बनने के बाद बधाइयां मिल रही हैं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने भी उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर किया कमेंट  

शिखर धवन ने गौतम गंभीर के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा- ”बधाई हो गौती भाई।” कहा जा रहा है कि गंभीर के हेड कोच बनने के बाद कई नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है। जबकि खराब प्रदर्शन वाले कई खिलाड़ियों पर खतरा भी मंडरा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि शिखर धवन भी वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर 

धवन ने दिसंबर 2022 के बाद से टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था। उसके बाद से ही वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें न तो वनडे और न ही टी-20 वर्ल्ड कप में चुना गया। हालांकि उन्होंने अब तक संन्यास भी नहीं लिया है। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में खेलते नजर आए। कहा जा रहा है कि शिखर धवन को अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जा सकता है। धवन ने 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत और 91.35 के स्ट्राइक रेट से 6793 रन जड़े हैं। जिसमें 17 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। आपको बता दें कि गौतम गंभीर और शिखर धवन ने कई मौकों पर एक साथ खेला है। दोनों आईपीएल में भी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ