Shikhar Dhawan Father’s Day Emotional Post: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन का पिछले साल पत्नी आयशा से तलाक हो गया था। तलाक के बाद धवन का इकलौता बेटा जोरावर भी आयशा के साथ रहने लगा। जिसके चलते धवन अपने बेटे से मिल भी नहीं पाते। वहीं ‘फादर्स डे’ पर धवन अपने बेटे को याद करते हुए काफी भावुक दिखे। इसको लेकर धवन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। धवन का कहना है कि पिछले काफी समय से उनका अपने बेटे जोरावर से कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
धवन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रविवार 16 जून को फादर्स डे के दिन शिखर धवन ने पोस्ट शेयर करके सबसे पहले अपने पिता को बधाई दी। इस पोस्ट में धवन ने काफी लंबा कैप्शन लिख रखा था। इस पोस्ट के जरिए ही धवन ने बताया कि उनका अपुने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। धवन ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि पिता को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। शुक्रिया आपका हर चीज के लिए..अपने बेटे से मिले बिना ये फादर्स डे मेरे लिए काफी भावनात्मक है। मेरा उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। धवन के इस इमोशनल पोस्ट पर फैंस भी अब अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।
साल 2012 में की थी शादी
दरअसल टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2012 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में धवन को एक बेटा हुआ था। जिसका नाम धवन ने जोरावर रखा था। आयशा पहले से ही शादीशुदा थी और उनको पहली शादी से दो बेटियां भी थी।
ये भी पढ़ें:- PAK vs IRE: आखिरी मुकाबले में फ्लॉप हुए पाकिस्तान के ये 5 खिलाड़ी, जैसे-तैसे बची लाज
बेटियों की देखरेख के लिए आयशा को ऑस्ट्रेलिया में ही रहना पड़ा जिसके बाद वो भारत वापस न आ सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा ने काफी सालों तक धवन को उनके बेटे से दूर रखकर मानसिक पीड़ा भी दी। धवन ने भी कई इंटरव्यू में बताया कि आयशा ने उनको जोरावर से काफी कम मिलने दिया है। कई-कई महीनों तक उनकी अपने बेटे से बात तक नहीं हो पाती है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: शाहीन अफरीदी ने मचाया धमाल, बने टी20I में ये कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: रोहित के साथ गिल ने शेयर की फोटो, अनबन की खबरों के बीच कही ये बात
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
8 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
57 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines