Shikhar Dhawan LLC 2024: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बीते कुछ दिनों पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद अब शिखर धवन लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के तीसरे सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इस बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट में शिखर धवन और दिनेश कार्तिक पहली बार खेलने वाले हैं। दिनेश कार्तिक ने भी इस बार आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। वहीं अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के लिए सभी टीमों के कप्तानों के नाम भी सामने निकलकर आ रहे हैं। शिखर धवन को भी एक टीम ने अपना कप्तान बनाया है।
धवन बने गुजरात ग्रेट्स के कप्तान
शिखर धवन का ये लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का पहला सीजन है और पहले ही सीजन में उनको कप्तानी सौपी गई है। गुजरात ग्रेट्स ने धवन को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। बता दें, धवन को कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है। आईपीएल में शिखर ने लंबे समय तक कप्तानी की है। आईपीएल 2024 में धवन पंजाब किंग्स के कप्तान थे, लेकिन चोट के चलते धवन ये पूरा सीजन खेल नहीं पाए थे। वहीं पहली बार लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेल रहे दिनेश कार्तिक को कप्तानी मिली है।
ये भी पढ़ें:- ‘गाली देगा…’, ये कहते हुए ट्रक ड्राइवर से लड़ गए थे गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट
गुजरात ग्रेट्स- शिखर धवन
अरबनसाइजर्स हैदराबाद- सुरेश रैना
इंडिया कैपिटल्स- इयान बेल
कोनार्क सूर्यास- इरफान पठान
मणिपाल टाइगर्स- हरभजन सिंह
साउदर्न सुपरस्टार्स- दिनेश कार्तिक
इस दिन होगा टूर्नामेंट का आगाज
लीगजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का आगाज 20 सितंबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। टूर्नामेंट में 25 मैच खेले जाएंगे। जोधपुर के अलावा इस बार जम्मू और कश्मीर में भी मैच खेले जाएंगे। चार शहरों में इस टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- जुगराज सिंह: कभी बॉर्डर पर बेचा पानी, पिता थे कुली; अब भारत को जिता दी चैंपियंस ट्रॉफी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
30 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
34 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines