Sher-E-Punjab T20 League, Prabhsimran Singh: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का 5वां मुकाबला मंगलवार, 1 सितंबर को जालंधर वॉरियर्स और अमृतसर सूरमास के बीच खेला गया. इस मुकाबले में जालंधर वॉरियर्स ने अमृतसर सूरमास के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. मोहाली में खेले गए इस रोमाचंक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमृतसर की टीम ने नमन धीर के शतक और कप्तान अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के दम पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.
लेकिन जवाब में उतरी जालंधर की टीम ने 16.5 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. जालंधर की इस जीत के हीरो कप्तान प्रभसिमरन सिंह रहे, जिन्होंने अकेले नाबाद 125 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिला दी. प्रभसिमरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 14 चौके और 8 छक्के भी जड़े. उनकी यह आतिशी पारी नमन और अभिषेक की पारियों पर भारी पड़ी.
नमन धीर और अभिषेक शर्मा की पारी गई बेकार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अमृतसर सूरमास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विकेटकीपर बल्लेबाज सहज धवन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने मोर्चा संभाला. दोनों ने जालंधर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की. अभिषेक ने 26 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.
नमन ने 56 गेंदों पर 117 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए.अमृतसर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 264 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. ऐसा लग रहा था कि अमृतसर की टीम इस मुकाबले को आसानी से जीत लेगी, लेकिन जालंधर वॉरियर्स के कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी पारी खेलकर मैच की कहानी ही बदल दी.
ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: पाकिस्तान ने थाईलैंड को बुरी तरह से हराया, फिर भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर टीम इंडिया
प्रभसिमरन सिंह ने ठोका तूफानी शतक
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधर वॉरियर्स टीम को कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शुरुआत दिलाई. प्रभसिमरन ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और विश्वनाथ सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े. विश्वनाथ 31 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद प्रभसिमरन ने हरजस सिंह टंडन के साथ मिलकर पारी को संभाला. हरजस 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन प्रभसिरन एक छोर पर डटे रहे और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया.
प्रभसिमरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 125 रन ठोक डाले. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 8 छक्के भी जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी के दम पर जालंधर की टीम ने 265 रनों के लक्ष्य को 16.5 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. प्रभसिमरन के साथ अनमोल मल्होत्रा भी 23 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे. यह प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी वाली टीम की दो मैचों में पहली जीत रही, तो वहीं अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की खास तैयारी, टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएंगे 3 अहम मुकाबले
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines