IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस को अपने आईपीएल 2025 सीजन-18 के पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में पंजाब किंग्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि अय्यर मैच में अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे, जिसकी वजह भी अब शशांक सिंह ने बताई है।
क्यों पूरा नहीं हुआ अय्यर का शतक?
गुजरात टाइटंस को हराने के बाद पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह ने बताया “मैं श्रेयस अय्यर से पूछने वाला था कि क्या उन्हें स्ट्राइक की जरूरत है, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने आकर कहा ‘शशांक, मेरे 100 की चिंता मत करो, बस हर गेंद पर शॉट लगाओ’। यह एक टीम गेम है, लेकिन उस समय निस्वार्थ होना मुश्किल है, श्रेयस उनमें से एक थे। आईपीएल में शतक आसानी से नहीं मिलते।”
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: हार के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, बताई हार की असली वजह
श्रेयस अय्यर ने खेली 97 रन की पारी
इस मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 5 चौके और 9 छक्के लगाए थे। अय्यर आसानी से इस मैच में अपना शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने शतक के लिए नहीं सोचा। अगर अय्यर शतक बना लेते तो ये उनकी आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी होती।
शशांक सिंह का धमाका
शशांक सिंह ने इस मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों की जमकर पिटाई की। शशांक ने बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान शशांक ने 6 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: तूफानी पारी से श्रेयस अय्यर ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, अहमदाबाद में पंजाब के कप्तान ने लूटी महफिल
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
6 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
6 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
7 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
7 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
8 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
8 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines