Shashank Singh: आईपीएल में श्रेयस अय्यर के साथ पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह ने एक बड़ा फैसला लिया है. शशांक ने अपनी घरेलू टीम छत्तीसगढ़ का साथ छोड़ दिया है. वह अब आगामी 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलेंगे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी के पूर्व अध्यक्ष पी. दामोदरन ने भी शशांक के टीम से जुड़ने की पुष्टि की है. उनके साथ मुंबई के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रसाद पवार भी पुडुचेरी की टीम का हिस्सा बने हैं. वहीं, टीम से अलग होने के बाद शशांक ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पर लगाए गंभीर आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “हां, मैं छत्तीसगढ़ छोड़ रहा हूं. मैंने CSCS से एनओसी ले ली है और 2026-27 सीजन से पुडुचेरी के लिए खेलूंगा. पिछले सीजन में मुझे कंधे और उंगली में गंभीर चोट लगी थी, लेकिन उस दौरान छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने मेरा बिल्कुल भी साथ नहीं दिया.”
उन्होंने आगे बताया कि सीजन खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 के खिलाड़ियों की लिस्ट में भी उनका नाम शामिल नहीं किया गया. इतना ही नहीं, प्री-सीजन कैंप के लिए चुनी गई टीम से भी उनका नाम गायब था. शशांक ने कहा, “मैंने अधिकारियों से पूछा कि मेरा नाम क्यों नहीं रखा गया, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला.”
‘मुझे गलत तरीके से पेश किया गया’
शशांक सिंह का कहना है कि उन्हें यह कहकर बदनाम किया गया कि वह सिर्फ आईपीएल खेलना चाहते हैं और घरेलू क्रिकेट में रुचि नहीं रखते. उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया कि मैं सिर्फ आईपीएल में खेलना चाहता हूं, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले साल बीसीसीआई ने मुझे व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना था. इसके लिए मुझे प्रतिष्ठित लाला अमरनाथ पुरस्कार भी मिला था.”
गौरतलब है कि शशांक ने पिछले घरेलू सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेले 7 मैचों में 450 रन बनाए और 11 विकेट अपने नाम किए. वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 7 मैचों में 188 रन बनाए.
रेड-बॉल क्रिकेट से लिया ब्रेक
शशांक ने आगे यह भी साफ किया कि फिलहाल उनका पूरा फोकस व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर है. उन्होंने कहा, “मेरा शरीर अभी भी पूरी तरह फिट है. इसलिए मैंने इस सीजन रेड-बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है. मैं एक प्रॉपर ऑलराउंडर हूं और चाहता हूं कि पुडुचेरी और पंजाब किंग्स, दोनों के लिए टी20 क्रिकेट में अपने चारों ओवर नियमित रूप से गेंदबाजी करूं.”
ये भी पढ़ें- कौन हैं नील पटेल? भारतीय मूल के खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिला मौका, भारत के खिलाफ ही करेगा डेब्यू!
छत्तीसगढ़ के लिए कैसा रहा शशांक का करियर?
शशांक सिंह साल 2019 में छत्तीसगढ़ की टीम से जुड़े थे और तब से वह टीम के नियमित सदस्य बने रहे. छत्तीसगढ़ के लिए शशांक ने 24 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.19 की औसत से 905 रन बनाए हैं और 3.28 के इकॉनोमी रेट से 16 विकेट चटकाए.
वहीं, लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 35 मैचों में 40.53 की औसत से 1054 रन बनाए और अपनी शानदा गेंदबाजी से 37 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा, टी20 क्रिकेट में उनके नाम 110 मैचों में 1763 रन और 25 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: कौन हैं ‘जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस’ आकिब नबी? जिन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह मिली टीम इंडिया में एंट्री
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines