IND vs SL: कौन हैं 'जम्मू-कश्मीर एक्सप्रेस' आकिब नबी? जिन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह मिली टीम इंडिया में एंट्री

Auqib Nabi: जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आकिब नबी को टीम में जगह मिली है. कई लोगों को नबी और उनके प्रदर्शन के बारे में पता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि बुमराह को रिप्लेस करने वाले आकिब नबी कौन हैं.

jasprit bumrah auqib nabi
1 / 6

Auqib Nabi: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. जसप्रीत बुमराह घुटने में चोट के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है. आकिब पहली बार भारतीय टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा बने हैं और बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की जगह टीम में आना अपने आप में उन पर दबाव डाल रहा होगा. कई लोगों को नबी के बारे में पता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि आकिब नबी कौन हैं. (Image: Instagram/auqib_nabi and ANI)

विज्ञापन

कौन हैं आकिब नबी?

कौन हैं आकिब नबी?2 / 6

आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के 29 वर्षीय गेंदबाज हैं. नबी मीडियम पेसर हैं और अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए लोकप्रिय हैं. नबी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके नाम बनाया. आकिब गेंदबाजी के साथ-साथ ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, जो भारतीय टीम के लिए फायदेमंद रह सकता है. (Image: Instagram/auqib_nabi)

विज्ञापन

कैसा रहा नबी का सफर?

कैसा रहा नबी का सफर?3 / 6

आकिब नबी का जन्म 4 नवंबर 1996 को बारामुल्ला जिले के शीरी नाम के छोटे से गांव में हुआ था. उनके पिता सरकारी स्कूल में टीचर थे. उनके क्षेत्र में क्रिकेट खेलने की पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं. इसी वजह से वह रोज ट्रेनिंग के लिए 100 किलोमीटर का सफर करते थे. 2020 में रणजी डेब्यू के बाद भी उन्हें अगले दो वर्षों तक खेलने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया. (Image: Instagram/auqib_nabi)

पिछले दो रणजी सीजन में नबी ने मचाया तहलका

पिछले दो रणजी सीजन में नबी ने मचाया तहलका4 / 6

आकिब नबी के लिए पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन काफी शानदार रहे. नबी ने अपनी गेंदबाजी पर काम किया और पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट झटकने में सफल रहे. वह 2025-26 के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने कुल 60 विकेट अपने नाम किए थे. (Image: Instagram/auqib_nabi)

विज्ञापन

IPL में DC के लिए खेले नबी

IPL में DC के लिए खेले नबी5 / 6

आकिब नबी को DC ने 8.40 करोड़ रुपये देकर IPL 2026 के लिए अपने स्क्वाड में शामिल किया था. इस सीजन उन्होंने 5 मैच खेले लेकिन एक भी विकेट झटकने में सफल नहीं हुए. (Image: ANI)

टीम इंडिया में नाम बनाने का मौका

टीम इंडिया में नाम बनाने का मौका6 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जब आकिब नबी को स्क्वाड में जगह नहीं मिली, तो फैंस और कुछ पूर्व क्रिकेटर्स बेहद नाराज थे. आकिब को श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड में जगह मिली है और उन्हें अब अच्छा प्रदर्शन करके टीम में अपना स्पॉट पक्का करना होगा. (Image: Instagram/auqib_nabi)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन