SRH vs LSG: 6 छक्के, 6 चौके लगाने वाले पूरन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

IPL 2025 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ निकोलस पूरन ने 6 छक्के और 6 चौके के साथ 70 रन की पारी खेली थी, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच की बाजी दूसरे खिलाड़ी ने मारी।

Nicholas pooran

Nicholas pooran

IPL 2025 SRH vs LSG: आईपीएल 2025 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली हैदराबाद की टीम को एलएसजी के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में एलएसजी के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का एक बार फिर से रौद्र रूप देखने को मिला। पूरन ने इस मैच में 6 चौके और 6 छक्के लगाकर महज 26 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली थी, लेकिन इतनी शानदार पारी खेलने के बाद भी पूरन को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया।

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर बने प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर अनसोल्ड रहे थे। इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन उनको चोटिल मोहसिन खान की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स में मौका मिला, जिसको शार्दुल दोनों हाथों से भुना रहे हैं। अभी तक शार्दुल ने दोनों ही मैचों कमाल की गेंदबाजी की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते शार्दुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

CSK vs RCB मैच में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

विज्ञापन

विज्ञापन

LSG ने 16.1 ओवर में जीता मैच

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए थे। सनराइजर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड ने 28 गेंदों पर सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली थी। जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों पर 33 रन और कप्तान पैट कमिंस ने महज 4 गेंद पर 18 रन बनाए थे।

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 191 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। एलएसजी की तरफ से निकोलस पूरन ने 70, मिचेल मार्श 52 और अब्दुल शमद ने नाबाद 22 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ