Shakib Al Hasan: बांग्लादेश की टीम फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज में 0-1 से आगे है। पहले मैच में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने शानदार प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश में सेना का अधिकार होने के साथ दंगा भी शुरू हो गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक 5 अगस्त को हुए बांग्लादेश दंगे में एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिसमें क्रिकेटर शाकिब अल हसन का भी नाम सामने आया था। मृतक रफीफुल इस्लाम के वकीलों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से शाकिब अल हसन को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से हटाने की अपील की थी। जिसपर अब बीसीबी का बड़ा फैसला सामने आया है।
खेलना जारी रखेंगे शाकिब अल हसन
दरअसल बांग्लादेश में चल रहे दंगो में 146 लोगों के साथ-साथ क्रिकेटर शाकिब अल हसन का भी नाम सामने आया था। जिसके बाद कोर्ट के एक वकील की तरफ से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को नोटिस भेजा गया। नोटिस में शाकिब अल हसन पर कार्रवाई करने और उनको इंटरनेशनल क्रिकेट से हटाने की बात कही गई थी। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट की तरफ से कहा गया कि टीम फिलहाल रावलपिंडी में पाकिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेल रही है, इस मैच के बाद शाकिब पर फैसला लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम का ‘सुनील नरेन’, बुची बाबू टूर्नामेंट से सामने आया वीडियो
वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट का फैसला भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक जब तक शाकिब अल हसन पर सभी आरोप साबित नहीं हो जाते हैं, तब ऑलराउंडर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता रहेगा। बीसीबी अध्यक्ष फारुक अहमद के अनुसार बोर्ड को शाकिब को वापस देश लाने के लिए कानूनी नोटिस मिला था। लेकिन शाकिब अभी खेलना जारी रखेंगे। अभी सिर्फ एफआईआर दर्ज हुई, जब तक जांच होकर वो आरोपी साबित नहीं होता तब तक शाकिब खेलता रहेगा।
ये भी पढ़ें:- दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ये 3 मैच विनर, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी भारत की टेंशन
संबंधित खबरें
बीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर, इस कारण मिली ये भूमिका
8 mins agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
17 mins agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
27 mins agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
34 mins agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
58 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
1 hr agoRanji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन
1 hr ago‘सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को सलाह
2 hrs agoIPL ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक-यशस्वी बदल सकते हैं टीम
2 hrs agoमोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एशियन पैरा गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines