हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शाकिब अल हसन ने संन्यास के बाद थामा इस टीम का दामन, अचानक हुए शामिल

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नई टीम का दामन थाम चुके हैं। वह नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन ने हाल ही में भारतीय टीम के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान संन्यास का ऐलान किया था। वह टी-20 विश्व कप 2024 के बाद से ही टी-20 प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर चुके थे। हालांकि अब संन्यास के बाद शाकिब अल हसन बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नई टीम के साथ खेलेंगे। वह आगामी सीजन में चटगांव किंग्स के लिए खेलेंगे। पिछले साल ही शाकिब ने रंगपुर राइडर्स के साथ करार किया था। लेकिन बाद में उन्होंने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया।

बीसीबी के अध्यक्ष फारूक अहमद ने जताई खुशी

फारूक अहमद ने खिलाड़ियों के ड्राफ्ट होने पर खुशी जताई है। हालांकि बीते सोमवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 का ढाका में 14 अक्तूबर को खिलाड़ियों का ड्राफ्ट हो गया। इस दौरान फारूक ने कहा कि मुझे यह भी नहीं पता था कि कितनी टीमें भाग लेंगी। इसमें काफ़ी मेहनत लगी। मेरी बीपीएल टीम ने भी इस पर काम किया। अब, हमने ड्राफ्ट कर लिया है। मुख्य टूर्नामेंट में ढाई महीने बचे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि सभी टीमें अपनी टीमों को और मजबूत कर पाएंगी।

यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी

विज्ञापन

अंतिम चरण की ओर करियर

शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई 2 टेस्ट मैंच की सीरीज के दौरान टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह अपना आखिरी टेस्ट मैच घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान खेलने के लिए उतर सकते हैं। क्योंकि शाकिब ने अपना आखिरी टेस्ट घरेलू सरजमीं पर खेलने की इच्छा जताई है। वहीं टी-20 विश्व कप 2024 के बाद से ही शाकिब ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वह वनडे प्रारूप से भी संन्यास लेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी इस बार आईसीसी ने पाकिस्तान को सौंपी है।

भारत के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में शाकिब बल्ले और गेंद से खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने इस सीरीज के पहले मैच में 32 और 25 रन बनाए थे। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 9 और 0 रन बनाने के साथ 4 विकेट झटके थे।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola