‘पुराने हो गए हैं बुमराह, अब नया कुछ भी नहीं…’, इंग्लिश बल्लेबाज का बूम-बूम को खुला चैलेंज

Jasprit Bumrah: भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में होती है। बुमराह को अब इंग्लिश बल्लेबाज से ओपन चैलेंज मिला है।

Ben Duckett jasprit Bumrah

Ben Duckett jasprit Bumrah

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी के दम पर दुनियाभर में नाम कमा चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका कद ऐसा है कि उनकी तारीफ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी होती है। बुमराह इस समय चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और यही वजह है कि वो आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैच मिस करेंगे। उनको लेकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने बड़ा बयान दिया है, जहां उन्होंने कहा है कि बुमराह के पास चौंकाने वाला कुछ नहीं है।


उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह का सामना किया है। मुझे पता है कि वह मेरे साथ क्या करने जा रहे हैं, और इसके बारे में अच्छी बात यह है कि मुझे पता है कि उनके पास क्या स्किल्स हैं। हालांकि उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं है जो मुझे हैरान करे। यह चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट में बुमराह की तरह ही खतरनाक हैं। लेकिन अगर मैं उस शुरुआती स्पेल को अच्छे से खेल पाया, तो मुझे लगता है कि रन निकलेंगे।’

विज्ञापन

डकेट ने आईपीएल 2025 के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी भी की है। उन्होंने कहा, ‘घर पर भारत की स्थिति बाहर की तुलना में बहुत अलग है। मुझे लगता है कि हमें इस टीम को हराना चाहिए और हम उन्हें हरा सकते हैं। यह एक अच्छी सीरीज होगी।’

विज्ञापन

पिछले साल टकराए थे बुमराह-डकेट

बुमराह और डकेट पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में आमने-सामने आए थे। तब 31 साल के बुमराह ने सीरीज में 16.89 की औसत से 19 विकेट झटके थे। इस पूरी सीरीज में बुमराह सिर्फ एक बार डकेट को आउट कर पाए। इस सीरीज में डकेट ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 343 रन बनाए और टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उनके ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने बनाए थे, जहां उनके बल्ले से 407 रन निकले थे। इस सीरीज में डकेट ने बुमराह के खिलाफ 63 रन बनाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ