Shakib Al Hasan Banned: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के लिए उनके करियर के आखिरी दौर में बुरी खबर सामने आई है। शाकिब के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध माना गया है, जिसके चलते उनके गेंदबाजी एक्शन पर बैन लगा दिया गया है। अब ये खिलाड़ी कभी गेंदबाजी नहीं कर पाएगा।
अब खत्म हो सकता है करियर
शाकिब अल हसन अपने क्रिकेट करियर के आखिरी दौर में चल रहे हैं। इस दौरान ही उनके लिए ये बुरी खबर आई है। जिसके बाद अब जल्द ही उनका करियर खत्म हो सकता है। इन दिनों शाकिब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे। सरे की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके गेंदबाजी एक्शन की जांच कराई।
आईसीसी के नियमों के अंतर्गत लगाया गया बैन
काउंटी क्रिकेट के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब के गेंदबाजी एक्शन की जांच की, जिसमें उनका गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया। जिसके बाद आईसीसी के नियमों के अंतर्गत शाकिब पर बैन लगाया गया। जिसको लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी जानकारी साझा की है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अब शाकिब पर लगे बैन को सार्वजनिक कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: सोशल मीडिया पर लगी गिल-जायसवाल की क्लास, कोहली ने फिर किया निराश
बांग्लादेश से बाहर चल रहे शाकिब
बांग्लादेश के हालात पिछले कई महीने से खराब चल रहे हैं। बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति हत्या का आरोप भी शाकिब पर लगा था। जिसके बाद से उनपर बांग्लादेश में मुकदमा भी चल रहा है। तबसे शाकिब बांग्लादेश नहीं गए हैं और उनको नेशनल टीम से भी बाहर रखा गया है।
शाकिब का क्रिकेट करियर
शाकिब अल हसन ने अभी तक बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट, 247 वनडे और 129 टी20 मैच खेले हैं। 71 टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 246 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे में 317 विकेट और टी20 में 149 विकटे हासिल किए हैं। इसके अलावा शाकिब ने 71 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 63 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कंगारू सरजमीं पर महान अनिल कुंबले को पछाड़ा
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
24 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
54 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
54 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines