IND vs AUS: सोशल मीडिया पर लगी गिल-जायसवाल की क्लास, कोहली ने फिर किया निराश

India vs Australia 3rd Test: गाबा टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुआ। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब कोहली से लेकर गिल-जायसवाल तक का मजाक बन रहा है।

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ने लगी है। पहली पारी में एक बार फिर से टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ढेर हो गया है। गाबा टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने एक बार फिर से टीम इंडिया को निराश किया। मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर से जायसवाल को अपना शिकार बनाया। इसके बाद गिल भी जल्दी आउट हो गए। अब सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों का मजाक बन रहा है।

विज्ञापन

गिल-जायसवाल की लगी क्लास

गाबा टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी एक बार फिर से लड़खड़ा गई है। इस मैच में एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया। मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत की। स्टार्क की पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाया। जिसके बाद फैंस को लगा कि जायसवाल आज अच्छी पारी खेलेंगे, लेकिन अगली ही गेंद पर स्टार्क ने जायसवाल को आउट करके भारत को पहला झटका दे दिया। जायसवाल एक बार फिर से स्टार्क का शिकार बने।

विज्ञापन

जायसवाल के आउट होने के बाद शुभमन गिल से टीम इंडिया को उम्मीद थी, लेकिन शुभमन गिल भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। शुभमन गिल को जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। गिल पहली पारी में महज 1 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

विराट कोहली ने किया निराश

विराट कोहली से फैंस को पहली पारी में अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कोहली ने एक बार फिर से फैंस और टीम को निराश कर दिया। विराट कोहली भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को आउट किया। कोहली महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब गाबा टेस्ट में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ