Shai Hope Creates History: भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का बल्ला जमकर आग उगल रहा है. पिछले 6 दिनों में होप ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 278 रन बनाकर शुभमन गिल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे होप ने टी20 सीरीज में भी अपना शानदार फॉर्म को जारी रखा है. पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में वह एक अर्धशतक और एक शतक के साथ 154 रन बना चुके हैं.
इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 162 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. इसके बाद पहले टी20 मुकाबले में 52 रन बनाए, जबकि दूसरे टी20 में उन्होंने नाबाद 102 रन ठोक दिए. इस तरह पिछले 6 दिनों में भारत के खिलाफ तीन पारियों में होप ने कुल 316 रन बना डाले और इस दौरान वह सिर्फ एक बार आउट हुए हैं. लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर होप ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो इससे पहले किसी भी क्रिकेटर ने हासिल नहीं किया था.
शाई होप ने रच नया इतिहास
दरअसल, वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 दिनों के अंदर वनडे में 150 और टी20I में 100 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. इससे पहले यह उपलब्धि न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर अमेलिया केर के नाम थी, जिन्होंने 7 दिनों के भीतर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक और वनडे में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेली थी.
वहीं, मेंस क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन होप के कमाल के बाद वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. रोहित अपने करियर में तीन बार यह कमाल किया हैं. हांलांकि, उन्होंने वनडे में 150 से अधिक और टी20 में 100 रन का आंकड़ा 8 या 9 दिनों के अंतराल में पार किया था.
ODI में 150 रन और T20I में शतक के बीच सबसे कम समय का अंतर
6 दिन – शाई होप, 2026 (162* बनाम IND, ODI और 102* बनाम IND, T20I)
7 दिन – अमेलिया केर, 2026 (105 बनाम SA, T20I और 179* बनाम SA, ODI)
8 दिन – रोहित शर्मा, 2018 (162 बनाम WI, ODI और 111* बनाम WI, T20I)
9 दिन – रोहित शर्मा, 2015 (106 बनाम SA, T20I और 150 बनाम SA, ODI)
9 दिन – रोहित शर्मा, 2017 (208* बनाम SL, ODI और 118 बनाम SL, T20I)
ये भी पढ़ें- IND vs WI: दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, श्रेयस-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला?
होप ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
इतना ही नहीं, शाई होप ने अपने शतक के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. होप भारत के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के पहले और दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. भारत के खिलाफ उनके नाम टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में 1-1 शतक दर्ज है, जबकि वनडे में वह पांच बार शतक लगा चुके हैं. वहीं, होप ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल और एविन लुईस की बराबरी भी कर ली.
इन तीनों खिलाड़ियों के नाम अब 2-2 टी20 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं. इसके अलावा, होप ने भारत के खिलाफ महज 45 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है. उनसे पहले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी.
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर, कोच पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
LIVE: लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया
14 mins agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
7 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
7 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
9 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
9 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
10 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines