Los Angeles Knight Riders Cricket Ground: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने क्रिकेट की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है. नाइड राइडर्स फ्रेंचाइजी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के पोमोना में LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का भव्य उद्घाटन किया गया. इसी के साथ केकेआर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने वाला दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी बन गई है.
यह मैदान लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का स्थायी होम ग्राउंड होगा और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है. स्टेडियम का उद्घाटन पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया. इस खास मौके पर शाहरुख काफी खुश नजर आए और सोशल मीडिया पर ICC चेयरमैन जय शाह को शुक्रिया अदा करते हुए भावुक मैसेज लिखा.
शाहरुख खान ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड के उद्घाटन पर शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह, आईसीसी और संजोग गुप्ता को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहते हुए एक भावुक मैसेज शेयर किया. शाहरुख ने लिखा, “जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है. LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आपका स्वागत है. यह जगह सिर्फ़ खेल के लिए ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और परिवारों के लिए भी बनाई गई है और ऐसी यादों के लिए जो हमेशा साथ रहेंगी.”
शाहरुख ने आगे लिखा कि, “यह LA के लिए, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए और नाइट राइडर्स फैमिली के लिए है. पर्पल और गोल्ड पर भरोसा रखें.”
MLC के मुकाबले होस्ट करेगा स्टेडियम
LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड इसी सीजन मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा. इस मैदान पर MLC के 7 अहम मैच खेले जाएंगे. साउथ कैलिफोर्निया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पहली बार होगा जब उन्हें अपने शहर में विश्वस्तरीय फ्रेंचाइजी क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा.
स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया गया है. यहां खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ दर्शकों के लिए फैमिली एंटरटेनमेंट, फूड जोन और अन्य आधुनिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं.
2028 ओलंपिक में रहेगा खास रोल
इस स्टेडियम का महत्व केवल मेजर लीग क्रिकेट तक सीमित नहीं है. साल 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक के दौरान 128 वर्षों बाद क्रिकेट की आधिकारिक वापसी होगी और यह मैदान उस ऐतिहासिक आयोजन का अहम हिस्सा बनने जा रहा है.
ओलंपिक की तैयारियों और संभावित मुकाबलों की मेजबानी को देखते हुए LA नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड को अमेरिका में क्रिकेट के भविष्य का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है. इससे अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है. आने वाले समय में यह मैदान अमेरिकी क्रिकेट की नई पहचान बन सकता है.
ये भी पढ़ें- 24 घंटे के अंदर ही बदल गया न्यूजीलैंड का स्क्वॉड, पूरी ODI सीरीज बाहर हुआ ये मैच विनर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines