Shahid Afridi on Team India: टी-20 विश्व कप 2026 में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. भारतीय टीम की तारीफ अब पूरी दुनिया में हो रही है. इसी क्रम में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का भी नाम जुड़ा. उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ की है. अफरीदी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत विरोधी बयान दे चुके हैं. लेकिन अब उन्हें तारीफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

अफरीदी ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की

भारत के चैंपियन बनने पर अफरीदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा "विश्व कप खत्म हो गया है. मुझे लगता है कि भारत खिताब का हकदार था. उनकी टीम का संयोजन शानदार था. बेंच पर बैठे खिलाड़ी भी प्लेइंग इलेवन जितने ही अच्छे थे. इसीलिए मैं कहता हूं कि आपकी बेंच मजबूत होनी चाहिए. भारत की बेंच बहुत मजबूत थी, वे वहां से किसी को भी चुनकर प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते थे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन की तरह खेला"

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा “संजू सैमसन शानदार थे. उन्हें मौका मिला और उन्होंने समझदारी भरी बल्लेबाजी और पारी को आगे बढ़ाने की क्षमता से इसे बखूबी निभाया. अभिषेक शर्मा ने भी आज रात अच्छा प्रदर्शन किया. ईशान किशन ने भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन की तरह ही बेहतरीन खेल दिखाया. जसप्रीत बुमराह उनकी गेंदबाजी की रीढ़ थे, जिन्होंने लंबे समय से अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से भारत को संभाला है".

---विज्ञापन---

कई पाकिस्तानी खिलाड़ी हुए मुरीद

टीम इंडिया का लोहा केवल शाहिद अफरदी ने नहीं, बल्कि कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने माना. इनमें शोएब अख्तर, अहमद शहजाद, राशिद लतीफ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की प्रशंसा जमकर की है. भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का खत्म हुआ इंतजार, घर वापसी के लिए ICC ने किया ये खास इंतजाम